आनंदराठी ने 40 रुपए से कम के इस शेयर को दी खरीदने की सलाह
नई दिल्ली | अगर आप शेयर मार्केट में इंवेस्टमेंट की तलाश में हैं तो 40 रुपए का ये शेयर आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। हाल ही में इस शेयर की कीमत में गिरावट देखी गई। और यह गिरावट तब हुई, जब शेयर अपने उच्चतम स्तर 44-45 रुपए से नीचे आया। अब यह 40 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि शेयर (Share Market News) की यह गिरावट निवेशकों के लिए अच्छा मौका हो सकती है।
CIFL का शेयर, बड़े रिटर्न का अनुमान
आनंदराठी इंवेस्टमेंट सर्विसेज़ ने CIFL (Capital India Finance Limited) के शेयर खरीदने (CIFL Stock) की सलाह दी है। आनंदराठी (Anand Rathi) का कहना है कि ये शेयर अगले एक महीने में 18% तक का रिटर्न दे सकता है। क्योंकि यह शेयर हाल ही में 61.8% फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल पर पहुंचा, जो मासिक सपोर्ट लेवल S1 के करीब है। यह स्तर 38-40 रुपए के बीच है, जहां शेयर को मजबूत आधार मिल सकता है।
कितनी जा सकती है शेयर की कीमत?
विशेषज्ञों की सलाह है कि आप 38 से 40 रुपए के दाम पर इस शेयर को खरीद सकते हैं। अगर सब कुछ सही रहा, तो इसकी कीमत 46 तक जा सकती है। हालांकि, विशेषज्ञों ने सावधानी के लिए 35 रुपए पर स्टॉप-लॉस रखने की बात कही है। यह सलाह उन लोगों के लिए उपयोगी है जो शेयर बाजार में छोटे-मोटे मुनाफे की उम्मीद रखते हैं।
कंपनी क्या काम करती है और कितनी है नेटवर्थ?
Capital India Finance Limited देश की नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जो फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइड कराती है। 30 साल पुरानी यह कंपनी SME/MSME सेगमेंट में सिक्योर्ड लोन, इक्विपमेंट फाइनेंस और सप्लाई चेन जैसी सुविधाएं देती है।
इसके अलावा रिटेल फाइनेंस में होम लोन, होम इम्प्रूवमेंट लोन, होम एक्सटेंशन लोन, NRI होम लोन, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी और होम लोन बैलेंस ट्रांसफर जैसी सेवाएं भी देती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी नेटवर्थ 1400 करोड़ से 1500 करोड़ रुपए है।
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ