गोरखपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने जा रहा है। राज्य सरकार खेलों को प्रौत्साहन देने के तहत ही 236 करोड़ रुपये में राज्य का चौथा अंतरराष्ट्रीयल क्रिकेट स्टेडियम बनाने जा रही है। ये स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) मानकों के अनुसार बनेगा। इसमें सात मुख्य पिच व चार अभ्यास पिच होंगी और इसकी क्षमता 30 हजार दर्शकों की होगी। प्रदेश में फिलहाल कानपुर व लखनऊ के स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन होता है, वहीं वाराणसी में भी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट्स’ में शामिल गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण व विकास कार्यों को भी जमीन पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नियोजन विभाग द्वारा इस विषय में एक विस्तृत खाका तैयार किया गया है। कार्ययोजना के अनुसार, गोरखपुर के ताल नदौर में 236.40 करोड़ रुपये खर्च कर 50 एकड़ भूमि पर 18 महीनों में निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। गोरखपुर में बनने वाले इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मुख्य परिसर का निर्माण 45 एकड़ में होगा जबकि पांच एकड़ में अन्य सुविधाओं का विकास होगा। यह स्टेडियम बहुउद्देशीय यूज मॉड्यूल पर बनेगा, जिससे यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैचों के साथ ही अन्य बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा सकेगा। इस स्टेडियम के बनने से गोरखपुर के लोग भी अब अंतरराष्ट्रीय मैच देख सकेंगे। इसके साथ ही युवा प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिलेगा।
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
विश्वकप हीरो सैमसन का बल्ला खामोश, फ्लेमिंग बोले- जल्द लौटेंगे फॉर्म में
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
लाल निशान पर खुला बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में सुस्ती, शादी सीजन में नहीं बढ़े दाम
‘रामायण’ का सबसे भावुक सीन कौन सा? नितेश तिवारी और यूजर्स आमने-सामने