बिग बी ने की अनिल अंबानी की तारीफ, बताया क्यों शेयर की जॉगिंग वाली फोटो
रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के अच्छे प्रदर्शन ने अनिल अंबानी के दिन बदल दिए है. एक समय ऐसा लग रहा था कि वे शायद ही कभी अपने बुरे दौर से लौट पाएंगे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वह कमबैक कर लेंगे. लोग उनकी प्रशंसा भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है. पोस्ट में उन्होंने अनिल अंबानी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह जॉगिंग करते नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा है कि मेहनत और लगन के सामने कोई दीवार नहीं टिक सकती.
क्यों शेयर की ये खास तस्वीर
असल में अनिल अंबानी फिटनेस फ्रीक है. और वह इसका बेहद ध्यान रखते हैं. उनके रूटीन में लंबी दूरी की जॉगिंग शामिल होती है. उनसे जुड़े लोगों का कहना है कि वह सुबह की जॉगिंग में 20-25 किलोमीटर तक दौड़ते हैं. अमिताभ बच्चन का अनिल अंबानी से हमेशा से करीबी नाता रहा है. ऐसे में उन्होंने अनिल अंबानी की जॉगिंग की तस्वीर शेयर कर उनके लगातार कड़े मेहनत की याद दिलाई है.
उतार-चढ़ाव से भरा रहा कारोबारी सफर
साल 2005 में अपने भाई मुकेश अंबानी से अलग होने के बाद अनिल अंबानी ने टेलीकॉम, फाइनेंस, पावर और इन्फ्रास्ट्रक्चर में कदम रखा. शुरूआत में कारोबार ने तेजी से आगे बढ़ी, लेकिन धीरे-धीरे समस्याएं बढ़ती गईं और 2019 में रिलायंस कम्युनिकेशंस और 2021 में रिलायंस कैपिटल को दिवालिया घोषित करना पड़ा.
फिर से कर रहे वापसी की कोशिश
भारी आर्थिक संकट के बावजूद अनिल अंबानी ने हार नहीं मानी. अब वह अपने बेटों जय अनमोल और जय अंशुल के साथ मिलकर कंपनी को ग्रीन एनर्जी और डिफेन्स जैसे भविष्य के सेक्टर में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर जैसे ग्रुप की दो प्रमुख कंपनियां इस वापसी में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. अनिल अंबानी के लिए रिलायंस पावर सबसे पहली उम्मीद बनी. उसने हाल ही में जब चौथी तिमाही के रिजल्ट जारी किए .रिलायंस पावर का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 199 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 125.57 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा कंपनी ने यह भी ऐलान किया कि उस पर अब कोई कर्ज नहीं बचा है. कंपनी ने पिछले 12 महीने में कर्ज 5,338 करोड़ रुपये के कर्ज चुकाए हैं. इसी तरह रिलायंस इंफ्रा भी कर्ज मुक्त हो गई है. वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी ने कुल 3,298 करोड़ का लोन चुकाया है.
ग्रीन एनर्जी पर लगाया बड़ा दांव
अनिल अंबानी ने ग्रीन एनर्जी को भविष्य की दिशा मानते हुए इस क्षेत्र में बड़ा निवेश किया है. रिलायंस एनयू एनर्जी को 350 मेगावाट सोलर पावर और 175 मेगावाट बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट की मंजूरी मिली है. साथ ही रिलायंस एनयू सनटेक ने भारत की सबसे बड़ी सोलर और बैटरी परियोजना के लिए 25 साल का करार किया है, जिसमें 930 मेगावाट सोलर और 1860 मेगावाट घंटे की बैटरी क्षमता होगी.
रक्षा क्षेत्र में बढ़ा रहें कदम
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेन्स अब रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रही है. महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जर्मनी की राइनमेटल कंपनी के साथ मिलकर गोला-बारूद बनाने की फैक्ट्री तैयार की जा रही है. डील के तहत दोनों कंपनियां मिलकर तोपखाने के गोले, विस्फोटक और प्रोपेलेंट्स का प्रोडक्शन करेगी. जिसकी वार्षिक क्षमता 2,00,000 तोपखाने के गोले, 10,000 टन विस्फोटक और 2,000 टन प्रोपेलेंट्स उत्पादन की होगीयह धीरूभाई अंबानी डिफेन्स सिटी का हिस्सा होगी. कंपनी का लक्ष्य भारत की टॉप तीन रक्षा निर्यातक कंपनियों में शामिल होना है.
दीपक से दीपक जलाना ठीक नहीं, गंगा जल प्लास्टिक बोतल में रखना भी घातक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी