कृषक सम्मेलन में अमित शाह, छोटे किसानों के लिए प्राकृतिक खेती की सलाह
रीवा | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार (25 दिसंबर) को रीवा दौरे पर थे. ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश’ के तहत आयोजित कृषक सम्मेलन में शामिल हुए. उन्होंने बसामन मामा गौ अभ्यारण्य और प्राकृतिक खेती प्रकल्प का निरीक्षण भी किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से छोटे किसानों का फायदा होगा | ये जीवन के लिए औषधि की तरह है. इससे उत्पादन क्षमता बढ़ती है और कई रोगों से मुक्ति मिलती है |
पूर्व प्रधानमंत्री का रीवा से संबंध बताया
गृह मंत्री ने कहा कि रीवा क्षेत्र अटल जी के बहुत प्रिय क्षेत्रों में से एक रहा करता था. जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने तो उनके वाहन चालक यहीं (रीवा) के वीर बहादुर सिंह थे | तब अटल जी बघेली में ही वीर बहादुर सिंह जी से बात किया करते थे. अटल जी ने ना केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि अपने सार्वजनिक जीवन में शुचिता को विशेष महत्व दिया | इसके साथ-साथ पारदर्शिता को भी महत्व दिया | वे अपने कर्मों के कारण ऐसे नेता की श्रेणी में आ गए, जिन्होंने जो कहा वो करके दिखाया | बहुत कम लोग ऐसे हैं जिनका व्यक्तिव्य और जीवन एक जैसा होता है |
उन्होंने आगे कहा कि रीवा शनै: शनै: विकास क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है | एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट रीवा में है | रीवा से जबलपुर और प्रयागराज चार मार्गीय सड़कों का निर्माण हुआ है | मैंने यहां (रीवा एयरपोर्ट) पर विमान से उतरते हुए पूछा कि यहां देर हुई तो जा सकते हैं क्या? इस सवाल पर उन्होंने रीवा के हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ान भरी जा सकती है | अनेक चीजें हैं जो बताने लायक हैं. उपमुख्यमंत्री साहब मिलने आए थे उन्होंने कहा था कि हमारे बसामन मामा गौ वंश विहार देखने लायक प्रकल्प है. इस पर मैंने कहा था कि मैं जब भी मध्य प्रदेश आऊंगा रीवा जरूर आऊंगा.
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सांसद जनार्दन मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और मंत्री-नेता मौजूद रहे |
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
खुलेआम हत्या से दहला शहर, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
राज्य में अब कुल 1752 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी
बार-बार ठंड और तेज बुखार—मलेरिया के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR
स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
ईसाई समुदाय के पक्ष में हाई कोर्ट का अहम निर्णय, प्रार्थना सभा पर रोक नहीं
BJP ने असम चुनाव के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें सभी बड़े वादे
किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा
चांद के चारों ओर रोशन घेरे के साथ भोपाल का रात का नजारा हुआ खास
‘10 करोड़ का टैलेंट’: वैभव की कहानी ने क्रिकेट जगत में मचाई हलचल
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब