तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल ने डिलीट की धनश्री वर्मा के साथ की तस्वीरें
Yuzvendra Chahal: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के रिश्ते में खटास आ गई है। तलाक की अफवाहों के बीच, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। युजवेंद्र ने धनश्री के साथ वाली सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। धनश्री ने युजवेंद्र को अनफॉलो तो किया है, लेकिन उनकी तस्वीरें नहीं हटाई हैं। सूत्रों ने बताया है कि तलाक की अफवाहें सच हैं। सूत्रों ने कहा, 'तलाक तय है, बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है।'
2023 में धनश्री ने हटाया था चहल का नाम
तलाक की असली वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन दोनों अलग होने का फैसला कर चुके हैं। ये खबरें 2023 में तब शुरू हुईं जब धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम नाम से 'चहल' हटा दिया। इसके एक दिन बाद युजवेंद्र ने एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की, जिसमें लिखा था, 'नई जिंदगी शुरू हो रही है।' उस समय युजवेंद्र ने एक नोट जारी कर इन अफवाहों को खारिज किया था। उन्होंने अपने फैंस से कहा था कि ऐसी अफवाहों पर यकीन न करें और न ही उन्हें फैलाएँ।
लॉकडाउन में डांस के दौरान हुई थी मुलाकात
युजवेंद्र और धनश्री की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी। झलक दिखला जा 11 में धनश्री ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन में कोई मैच नहीं हो रहे थे और सभी क्रिकेटर घर पर बैठे बोर हो रहे थे। उसी दौरान युजी ने एक दिन डांस सीखने का फैसला किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर मेरे डांस वीडियो देखे थे। मैं पहले डांस सिखाती थी। उन्होंने मुझसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया। मैं मान गई।'
टीम इंडिया से बाहर हैं युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जनवरी 2023 में उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे जबकि अगस्त 2023 में आखिरी T20 खेला था। इसके बाद भी IPL 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ में खरीदा।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें
टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की नजर इतिहास पर, इंग्लैंड करेगा घर में मुकाबला
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल: TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पद छोड़े