ईरान से टकराव के बीच इजरायल ने भारत का गलत नक्शा किया पोस्ट
नई दिल्ली। इजरायल रक्षा बल (IDF) ने शुक्रवार को एक गलती करते हुए भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का गलत नक्शा पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद उसने माफी मांगी है। इस नक्शे में जम्मू और कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था।
इस गलती के बाद आईडीएफ ने स्वीकार किया है नक्शे में सीमाओं को सटीक रूप से दिखाने में गलती हुई। लेकिन दावा किया कि नक्शे में सिर्फ क्षेत्र को दर्शाया गया था। IDF की पोस्ट के बाद कई भारतीय यूजर्स ने गुस्से में पोस्ट किया और आईडीएफ की गलती को बताया और इजरायली सेना से पोस्ट को वापस लेने को कहा।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
इंडियन राइट विंग कम्युनिटी नामक एक एक्स हैंडल से पोस्ट पर इजरायली सेना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह पोस्ट इस क्षेत्र का चित्रण है। नक्शे में सीमाओं को दिखाने में गलती हुई। हम किसी भी तरह की ठेस के लिए माफी मांगते हैं।"
अभी तक नहीं आई भारत सरकार की प्रतिक्रिया
भारत ने हमेशा से यह स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, जिसके कुछ हिस्सों पर पाकिस्तान और चीन ने दशकों से अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, देश का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। मई में पहलगाम हमले और फिर ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने भी यही बात दोहराई थी।
बता दें, पिछले कई वर्षों में भारत और इजरायल के बीच दोस्ती वाले रिश्ते मजबूत हुए हैं। 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल का दौरा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री थे। भारत इजरायल का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदारों में से एक है।
इजरायल और ईरान के बीच भारी टेंशन
ईरान और इजरायल के बीच टकराव अपने चरम पर है और दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइलों से हमला कर रहे हैं। इसी दौरान इजरायल की सेना ने भारत की सीमाओं का गलत नक्शा पोस्ट किया था, जिसमें ईरान को इजरायल के लिए वैश्विक खतरे के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी।
नक्शे में ईरान से निकलने वाली मिसाइलों की रेंज को दर्शाया गया था। इस नक्शे में सऊदी अरब, अफ्रीका में लीबिया और इथियोपिया, एशिया में भारत और चीन, यूरोप में रोमानिया बुल्गारिया साथ ही रूस, कजाकिस्तान और तुर्की की सीमाओं को दिखाया गया था।
गणेश उत्सव शुरू होते ही मंदिरों और पंडालों में उमड़ी भीड़, लालबाग के राजा के दर्शन को सैलाब
सोने के हार से लेकर वाहन तक बरामद, उज्जैन पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा
संदिग्ध मोहम्मद नबील की कहानी आई सामने, मदरसे में पढ़ाई और देवबंद कनेक्शन
ब्रिक्स घोषणापत्र पर आम सहमति से उत्साह, राजनाथ सिंह बोले- भारत का नेतृत्व दुनिया ने माना
तेंदुए के पैरों में बंधी थी रस्सी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ता दिखा VIDEO; रतलाम में मौत की जांच
सोने की बड़ी खेप ब्रिटेन पहुंची, नीदरलैंड ने भेजा 86 टन गोल्ड
बस ऑपरेटरों को मिली बड़ी राहत, किराया बढ़ाने पर सहमति के बाद महाबंद स्थगित
डीएनए रिपेयर का नया रास्ता, पेड़ों की छाल और काई से मिली उम्मीद
कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत पर भड़का गुस्सा, हाईवे पर प्रदर्शन कर परिजनों ने उठाई मुआवजे की मांग
MP में पढ़ाई में अव्वल छात्रों का बढ़ेगा हौसला, 16 सितंबर को मिलेगी स्कूटी; CM मोहन करेंगे वितरण
उज्जैन के इस मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने की परंपरा, मन्नत पूरी होने पर भक्त करते हैं ये काम
शराब के नशे में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हाईटेंशन टावर पर चढ़कर मचाया बवाल
आसमान में छाएंगे बादल, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; जानें मौसम का ताजा हाल
बारिश को लेकर MP में अलर्ट, उज्जैन-ग्वालियर समेत कई इलाकों में बिगड़ सकता है मौसम
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात