जुलाई में शुरु होगी अमरनाथ यात्रा
सनातन धर्म में अमरनाथ यात्रा का खास महत्व है। बेहद कठिन होने के साथ ही पुण्यकारी भी मानी जाती है। इस गुफा में शिवलिंग प्राकृतिक रूप से बनता है, जिसको बाबा बर्फानी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ की यात्रा पर जाते हैं। हर साल अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में इस यात्रा की तारीफ का ऐलान किया जाता है। ऐसे में इस बार 03 जुलाई 2025 से अमरनाथ की पावन यात्रा की शुरूआत हो रही है। जोकि 09 अगस्त 2025 को संपन्न होगी। वहीं अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। इस बार अमरनाथ तीर्थयात्रा 37 दिनों तक चलने वाली है।
हिंदू शास्त्रों में इस बात की उल्लेख मिलता है कि इस गुफा में महादेव ने मां पार्वती को अमर कथा सुनाई थी। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से अमरनाथ की यात्रा और बाबा बर्फानी के दर्शन करता है, तो उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मृत्यु के बाद वह मोक्ष को प्राप्त करता है। अमरनाथ यात्रा करने और बाबा बर्फानी के दर्शन करने से व्यक्ति को 23 तीर्थों के दर्शन जितना पुण्यफल प्राप्त होता है। अमरनाथ में स्वयंभू शिवलिंग की ऊंचाई चंद्रमा के चरणों के आधार पर घटती व बढ़ती रहती है।
आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि से अमरनाथ यात्रा की शुरूआत होती है, जो पूरे सावन माह चलती है। यह यात्रा श्रावण माह की पूर्णिमा यानी की रक्षाबंधन के दिन संपन्न होती है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शंकर सबसे पहले श्रावण पूर्णिमा के दिन इस गुफा में आए थे। इसलिए श्रावण पूर्णिमा पर इस गुफा के दर्शन का विशेष महत्व माना गया है।
असल में छड़ी मुबारक अमरनाथ यात्रा की एक धार्मिक परंपरा है। जिसको काफी अहम माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव से संबंधित मानी गई छड़ी या पवित्र गदा को अमरनाथ गुफा ले जाया जाता है। जोकि अमरनाथ यात्रा के समापन का भी प्रतीक होता है।
हर साल अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में इस यात्रा की तारीफ का ऐलान किया जाता है। ऐसे में इस बार 03 जुलाई 2025 से अमरनाथ की पावन यात्रा की शुरूआत हो रही है। जोकि 09 अगस्त 2025 को संपन्न होगी।
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
वैश्विक तनाव का असर, ब्रेंट क्रूड की कीमत 109 डॉलर के ऊपर
सरकार का बड़ा कदम या विवाद? महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध जारी
अफीम खेती मामले में कार्रवाई के बाद अब बहाल हुईं अधिकारी
प्रेम विवाह के 3 साल बाद कपल की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
कोल लेवी केस में अदालत सख्त, जमानत अर्जी नामंजूर
“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट
बीजेपी की पश्चिम बंगाल यात्रा: सियासी उठापटक और चुनौतियों की कहानी
भारत भड़का: होर्मुज स्ट्रेट घटना पर 60 देशों की बैठक में कड़ा संदेश
राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द, दतिया विधायक अब नहीं रहेंगे कांग्रेस सदस्य
दवाओं पर 100% टैरिफ, भारत की फार्मा इंडस्ट्री कितनी होगी प्रभावित
AAP में उठे सवाल: राघव चड्ढा की अलग रणनीति और डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने की वजह
‘सीता’ के रोल पर साई पल्लवी का नाम, रणबीर ने तोड़ी चुप्पी