अक्षरा सिंह का दिल छूने वाला पोस्ट: 'दूसरों की परवाह मत करो, खुद को जियो'
अक्सर कोई काम करते वक्त लोग चार लोगों का ख्याल रखते हैं। चार लोग यानी समाज। सामान्य लोग नहीं, बल्कि फिल्मी हस्तियों को भी इस बात की चिंता सताती है कि चार लोग क्या कहेंगे? मगर, अक्षरा सिंह अब इससे आगे निकल चुकी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी जिंदगी का फलसफा शेयर किया है, जो दूसरों के भी काम आ सकता है। अक्षरा ने बताया कि अब उन्हें चार लोगों की परवाह नहीं।
लिखा- 'क्या बोलती है पब्लिक?'
अक्षरा सिंह ने वीडियो शेयर किया है। ब्लू कलर के आउटफिट में वे काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। काला चश्मा चढ़ाते हुए वे तेवर दिखा रही हैं। वीडियो में लिखा है, 'चार लोग क्या कहेंगे अब उससे डर नहीं लगता, डर तो ये है कि उन चार लोगों को मैं कुछ न कह दूं'। इसके साथ अक्षरा ने कैप्शन लिखा है, 'क्या बोलती पब्लिक? एक ही जिंदगी है खुल के जियो और जीने दो'।
यूजर्स ने जताई सहमति
अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन नजर आ रहे हैं और अभिनेत्री का यह जीवन मंत्र सभी को काम का लग रहा है। अधिकांश यूजर्स ने अक्षरा की बात पर सहमति जताई है। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री में वाइल्ड फायर हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खुलकर जियो और दूसरों को भी कुछ न बोलो, तब भी लोग जीने नहीं देते हैं दीदी'। एक यूजर ने लिखा, 'शेरनी'।
निरहुआ के साथ आएंगी नजर
अक्षरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इस फिल्म में रवि किशन लीड रोल में नजर आए। अदाकारी के साथ-साथ अक्षरा अपनी सुरीली आवाज के दम पर भी इंडस्ट्री में राज कर रही हैं। अक्षरा सिंह की आगामी फिल्म 'चार फेरे सात वचन' है, जिसमें वे दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल