भाजपा प्रत्याशी को जीतने अजित दादा ने शुरु किया ‘नेम गेम’, जाने कैसे
मुंबई । चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल सभी तरह के दांव-पेच आजमाते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही कुछ देखने में मिल रहा है। जहां एनसीपी मुखिया अजित पवार ने ‘नेम गेम’ शुरू किया है। असल में अजित ने कटोल विधानसभा क्षेत्र से अनिल देशमुख नाम का प्रत्याशी उतारा है। वहीं, उनके सामने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के सुपुत्र सलिल देशमुख हैं। बताया जा रहा है कि उनका यह दांव वोटरों को कंफ्यूज करने और भाजपा की मदद करने के लिए किया है। असल में सीट पर सलिल का मुकाबला भाजपा के चरणसिंह ठाकुर से है। महायुति के साथी की राह आसान बनाने के लिए अजित ने अनिल को मैदान में उतारकर मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा करने के लिए किया गया है। माना जा रहा है देशमुख, सलिल देशमुख का कुछ वोट काटने में कामयाब हो सकते है, जिससे भाजपा उम्मीदवार के जीत का रास्ता खुल सकता है।
पूर्व गृहमंत्री अनिल इस विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। अनिल भी घड़ी चुनाव चिह्न पर ही चुने गए थे। इसके बाद अजित को उम्मीद है कि अनिल देशमुख के नाम पर कुछ वोट बंट सकते हैं। इस बार एनसीपी के उम्मीदवार अनिल देशमुख का पूरा नाम अनिल शंकरराव देशमुख है। उनके सामने एनसीपी-शरद पवार के सलिल देशमुख हैं, जो अपने पिता अनिल देशमुख के नाम पर वोट जुटाने में लगे है। रिपोर्ट के मुताबिक राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इसतरह से वोटरों के बीच काफी कंफ्यूजन होगा और सलिल चौधरी के लिए चुनौतियां भी बढ़े सकती हैं। एनसीपी उम्मीदवार अनिल देशमुख द्वारा पेश चुनावी घोषणापत्र के मुताबिक उनके पास सिर्फ 6.6 लाख रुपए की कुल संपत्ति है।
गौरतलब है महाराष्ट्र में सियासी लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। एनसीपी ने नवाब मलिक को उम्मीदवार बनाया है। इस लेकर महायुति में दरार की आशंकाएं हैं। हालांकि एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि ऐसा करने से राज्य में अन्य जगहों पर ‘महायुति’ पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नबाब मलिक को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था और उन पर गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी लोगों से संबंध रखने का भी आरोप है।
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी