अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी
अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'मैदान' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. 'मैदान' फिल्म में अजय देवगन लेजेंड फुटबॉल खिलाड़ी के किरादर में नजर आने वाले हैं. जहां एक तरफ 'मैदान' अपनी कहानी के लिए सुर्खियों में बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म के टीजर-ट्रेलर में अजय देवगन की अदाकारी देख फैंस तारीफें करने से थक नहीं रहे हैं. इन्हीं सब के बीच खबर आई है कि सेंसर बोर्ड ने 'मैदान' को हरी झंडी दिखा दी है. CBFC ने सिर्फ परमिशन नहीं, बल्कि बिना किसी सीन या डायलॉग को काटे मैदान को U/A सर्टिफिकेट दिया है.
मैदान पर नहीं चली सेंसर की कैंची!
रिपोर्ट्स की मानें तो, सेंसर बोर्ड ने बिना किसी काट-पीट के 'मैदान' को ग्रीन सिग्नल दिया है. लेकिन फिल्म की शुरुआत में एक डिस्कलेमर देने के लिए कहा गया है. जिसमें लिखा हो- 'यह फिल्म सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध सच्ची घटनाओं, महान फुटबॉल खिलाड़ियों के विचारों और काल्पनिक तत्वों वाले लेखकों के रिसर्च से इंस्पायर एक काल्पनिक कहानी है.' साथ ही फिल्म में एंटी स्मोकिंग टिकर डालने के लिए भी मेकर्स से कहा गया है.
मैदान का रनटाइम और कहानी
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अजय देवगन स्टारर फिल्म का रनटाइम करीब 3 घंटे, 1 मिनट और 30 सेकेंड है. रणबीर कपूर की 'एनिमल' के बाद 'मैदान' फिल्म की लंबाई 3 घंटे से ऊपर टापी है. बता दें, 'मैदान' फिल्म का डायरेक्शन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है. तो वहीं फिल्म प्रोड्यूस बोनी कपूर ने की है. 'मैदान' में अजय देवगन के साथ प्रियामणि, गजराज राव, रुद्रनिल घोष अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं. मैदान की कहानी सैयद अब्दुल रहिम पर बेस्ड है, जिन्होंने फुटबॉल में देश का नाम रौशन करने के लिए अपनी जान लगा दी थी.
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान