एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बर्ड हिट के बाद कैंसिल
विजयवाड़ा। गुरुवार 4 सितंबर को विजयवाड़ा से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान उस समय रद्द करनी पड़ गई जबकि टेक ऑफ से ठीक पहले रनवे पर विमान के अगले हिस्से से एक चील टकरा गई। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उड़ान भरने से पहले हुई, जिसके चलते यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट रद्द कर दी गई।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने विमान के सभी यात्रियों के लिए तुरंत ही वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की और असुविधा होने पर खेद जताया है। एयरलाइन ने कहा कि जमीनी परिचालन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
पिछले दिनों भी सामने आईं चुनौतियाँ
गौरतलब है कि गत 3 सितंबर को तिरुचिरापल्ली से उड़ान भरने वाले एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। यात्रियों को दूसरी उड़ान से भेजा गया। इसी प्रकार 31 अगस्त को दिल्ली-इंदौर एअर इंडिया की उड़ान टेक ऑफ के बाद इंजन में आग लगने की आशंका पर वापस लौटा ली गई थी। पायलटों ने सतर्कता दिखाते हुए बिना आपातकालीन घोषणा किए विमान को सुरक्षित उतार लिया था।
विशेषज्ञों की राय है कि पक्षियों से विमान का टकराना (बर्ड हिट) भारतीय हवाई अड्डों पर लगातार एक चुनौती बनी हुई है। विमानन प्राधिकरण और एयरलाइंस इसके समाधान के लिए निगरानी, हवाई अड्डे पर पक्षी नियंत्रण और टेकऑफ़-लैंडिंग के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा उपायों पर काम कर रहे हैं।
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा
अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल