एमपी में हर 20 मिनट में एक रेप’: जीतू पटवारी
ग्वालियर. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सौरभ शर्मा से जुड़े मुद्दे पर जांच एजेंसी पर सवाल उठाए। साथ ही प्रदेश में बढ़ती रेप की घटनाओं पर भी सरकार को घेरा।
लगातार बन रहे भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड
जीतू पटवारी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हर दिन भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं। मोदी की पांच गारंटी दी गई थी, जिसमें 3000 रुपए बहनों को देने की बात हुई थी, 2700 गेहूं के, 3100 धान और 6000 रुपए सोयाबीन के देने की बात कही गई थी। ढाई लाख नौकरियां देने का वादा किया गया था। सरकार ने इस दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया।
सौरभ शर्मा केस में छोटी मछली पर कार्रवाई
जीतू पटवारी ने आगे कहा, सौरभ शर्मा इतना बड़ा भ्रष्टाचारी है। उसका इतना बड़ा जखीरा पकड़ा गया। नरेंद्र मोदी के नए भारत में तीन-तीन एजेंसियों ने कार्रवाई की, पर तालाब में सबसे छोटी मछली पर करवाई की। इसके पीछे कौन-कौन था, पता नहीं चला।
विजयपुर उपचुनाव को लेकर कही ये बात
विजयपुर उपचुनाव पर जीतू पटवारी ने कहा कि वादा खिलाफी करने वाले और धोखा देने वाले लोगों को जनता शाखा सबक सिखाना चाहती है। ऐसा यहीं नहीं, महाकौशल की नगरी अमरवाड़ा में भी हुआ और बुधनी में भी हुआ।
भोपाल में पत्रकार पर फर्जी केस पर भी बोले पटवारी
जीतू पटवारी ने भोपाल में पत्रकार पर झूठी एफआईआर के मामले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, “पत्रकार साथी को जिस तरीके से जलील किया गया, हमारे चौथी स्तंभ के लोग थाने पर जाकर बैठे रहे। नेताओं के घरों पर गए, बीजेपी के ऑफिस में गए, प्रवक्ताओं को बुलाया, मुख्यमंत्री से बात कर रहे थे। मैं समझता हूं उससे दयनीय स्थिति नहीं हो सकती। मैं आपसे आग्रह करना चाहता हूं कि आपकी ताकत आपकी कलम है। इस सरकार को बेनकाब करो। विपक्ष की ताकत तभी बढ़ेगी जब आप सभी का हमें साथ मिलेगा। हम आपके लिए लड़ें यह जरूरी है, जेल जाना, लड़ाई लड़ना हमारा दायित्व है। आपका काम है सरकार को बेनकाब करना।
जीतू बोले- एमपी में हर 20 मिनट में एक रेप
जीतू पटवारी ने कहा, “एक विधायक ने विधानसभा में प्रश्न पूछा कि कितनी बहनों के साथ बलात्कार हुए हैं? इस पर जवाब मिला कि हर 20 मिनट में बलात्कार हो रहे हैं। हर दूसरी बहन इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। क्राइम, कमीशन और करप्शन से ध्यान हटाना होगा।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा