जीत के बाद ट्रेविस हेड ने खोल दिया पूरा प्लान, कहा.....
लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ आईपीएल के मैच में सिर्फ 30 गेंद में नाबाद 89 रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा कि वह स्पिनरों को खेलने पर मेहनत कर रहे हैं जो वेस्टइंडीज में काम आएगी. अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है.
जीत के बाद ट्रेविस हेड ने खोल दिया पूरा प्लान
प्लेयर आफ द मैच रहे ट्रेविस हेड ने कहा, ‘मैं पहले से अधिक फोकस के साथ खेल रहा हूं. मैं स्पिनरों को खेलने पर मेहनत कर रहा हूं. वेस्टइंडीज में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी. मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलकर अच्छा लगा. हम पावरप्ले का पूरा इस्तेमाल करना चाहते थे. हर बार यह नहीं चलता है, लेकिन हम इसी इरादे से उतरे थे. मैं और अभिषेक ( नाबाद 75 ) एक दूसरे को बखूबी समझते हैं. हमें रनरेट में आगे निकलना था और इसी वजह से हम इतना आक्रामक खेले.’
58 गेंदों में ठोक डाले 167 रन
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारियों के दम पर सनराइजर्स ने 160 से अधिक के लक्ष्य का सबसे तेजी से पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को IPL के मैच में बुधवार को दस विकेट से हरा दिया. जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य सनराइजर्स ने 9.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. हेड 30 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें आठ चौके और आठ छक्के शामिल थे. वहीं, शर्मा ने 28 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए. उन्होंने आठ चौके और छह छक्के जड़े.
सनराइजर्स तीसरे स्थान पर
इस जीत से सनराइजर्स 12 मैचों में 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. वहीं लखनऊ 12 मैचों में 12 अंक लेकर छठे स्थान पर है. इसके साथ ही पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस 12 मैचों में आठ अंक लेकर प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो गई है. हेड और शर्मा ने पावरप्ले में 107 रन बनाए. उन्होंने लखनऊ के एक भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और कृष्णप्पा गौतम जैसे स्पिनर से गेंदबाजी की शुरुआत कराने का लखनऊ का दाव भी उल्टा पड़ा.
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
वैलेंटाइन डे का विरोध तेज, पूरे दिन सड़कों पर डटे रहेंगे संगठन
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद क्यों मुंबई से गायब हुए सनी देओल? ‘धुरंधर’ के डायलॉग पर कह गए बड़ी बात
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?