हार के बाद केएल राहुल ने कहा......
लखनऊ सुपरजायंट्स को बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 62 गेंदें शेष रहते 10 विकेट की शर्मनाक शिकस्त का सामना करना पड़ा। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने केवल 9.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल किया।
लखनऊ सुपरजायंट्स की करारी पराजय के बाद कप्तान केएल राहुल ने अपनी टीम की बड़ी गलती का खुलासा किया। राहुल ने साथ ही हैदराबाद के दोनों ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की। राहुल ने बताया कि हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस तरह शॉट्स खेले, मानो पिच में कोई दिक्कत ही नहीं हो। बता दें कि लखनऊ सुपरजायंट्स की मौजूदा सीजन में यह छठी हार रही।
केएल राहुल ने क्या कहा
मेरे पास शब्द नहीं हैं। हमने टीवी पर उनकी बैटिंग देखी थी, लेकिन यह बिलकुल असाधारण थी। उनकी (हेड और शर्मा) शैली की तारीफ करनी होगी कि सभी शॉट बल्ले के बीच से खेल रहे थे। उन्होंने छक्के मारने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने ऐसा मौका ही नहीं दिया कि समझ सके कि पिच कैसा खेल रही है।
पिच में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ था। मगर पहली गेंद से प्रहार करने की उनकी मानसिकता और आजादी ने खेल पलटकर रख दिया। उन्हें रोकने का एकमात्र तरीका पावरप्ले में विकेट लेना था और वो हम कर नहीं पाए।
प्लेऑफ की रोमांचक रेस
लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है। लखनऊ को टॉप-4 में अपनी जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे और साथ ही उसे अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज करके मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है।
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
वैलेंटाइन डे का विरोध तेज, पूरे दिन सड़कों पर डटे रहेंगे संगठन
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद क्यों मुंबई से गायब हुए सनी देओल? ‘धुरंधर’ के डायलॉग पर कह गए बड़ी बात
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?