पहलगाम हमले के बाद रेलवे ने शुरू की हेल्पलाइन, यात्रियों के लिए राहत की पहल
जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटक बड़ी संख्या में छुट्टियां कैंसिल कर कश्मीर से लौटने लगे हैं। अचानक श्रीनगर एयरपोर्ट और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने लगी है। श्रीनगर एयरपोर्ट से एयरलाइंस की ओर से कुछ स्पेशल फ्लाइटें भी शुरू की गई हैं। वहीं, रेलवे ने भी फंसे यात्रियों को निकालने के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने अपनी हेल्पलाइन शुरू कर दी है। वहीं, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला भी उत्तर रेलवे ने लिया है।
ट्रेन में लगाए गए 18 कोच
बता दें कि श्रीनगर से दिल्ली के बीच एयरलाइंस का किराया तीन गुना तक महंगा हो चुका है। ऐसे में यात्रियों के लिए रेलवे का फैसला राहत बनकर आया है। ट्रेन आज यानी बुधवार से ही शुरू की गई है, जो रात को 9 बजकर 20 मिनट पर कटरा से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 04612 एकतरफा स्पेशल रिजर्व ट्रेन है। यह ट्रेन सिर्फ एक ही दिन चलेगी, जिसका मकसद कश्मीर में फंसे यात्रियों को वहां से सुरक्षित निकालना है। इस ट्रेन में 18 कोच होंगे, जिनमें 7 जनरल, 8 स्लीपर और 3 वातानुकूलित हैं।
गुरुवार रात को पहुंचेगी दिल्ली
यह ट्रेन गुरुवार रात को साढ़े 9 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। रास्ते में 8 रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। कटरा से चलकर यह ट्रेन जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत रुकेगी। इसके बाद नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी। रेलवे की ओर से हेल्पलाइन भी जारी की गई है। जम्मू तवी, उधमपुर और कटरा रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। ट्रेन या किसी अन्य जानकारी के लिए यहां संपर्क किया जा सकता है।
यहां करें संपर्क
जम्मू तवी रेलवे स्टेशन: 0191-2470116
उधमपुर रेलवे स्टेशन: 7717306616
श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन: 01991-234876
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’