पंजाब के खिलाफ मैच हारने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा......
आईपीएल 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए 262 रन का स्कोर चेज कर डाला। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 261 रन लगाए थे। इतना बड़ा स्कोर बनने के बाद भी केकेआर को हार मिली। इस हार से कप्तान श्रेयस अय्यर दुखी दिखे।
मैच के बाद श्रेयस ने कहा, जिस तरह से हमारे बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की, वह बेहद शानदार था। उनको बल्लेबाजी करते देखना शानदार था। दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमें यह पता करना होगा कि हमसे कहां चूक हो गई। इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद हारने से दुःख पहुंचता है, लेकिन हमें इन गलतियों से सीखना होगा। घर पर एक और मैच बचा है, हमारी कोशिश होगी कि हम परिस्थितियों को समझकर उसका फायदा उठा पाएं।
कोलकाता को मिली आठ विकेट से मात
मैच की बात करें तो पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिल सॉल्ट (75) और सुनील नारायण (71) की अर्धशतकीय साझेदारी बदौलत टीम ने 261 रन का स्कोर बनाया। अर्शदीप को दो विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने तेज शुरुआत की। प्रभसिमरन ने 54 रन की पारी खेली। राइली रूसो ने 26 रन का योगदान दिया। जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद 108 रन बनाए। वहीं, शशांक सिंह ने 28 गेंद पर नाबाद 68 रन कूटे।
दूसरे स्थान पर मौजूद है केकेआर
गौरतलब हो कि प्ले ऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब को यह मैच हर हाल में जीतना था। प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो केकेआर 8 में पांच जीत के साथ दूसरे स्थान पर अभी भी बरकरार है। वहीं, पंजाब किंग्स ने 9 मैच में महज तीन जीते हैं। उसके 6 अंक हैं।
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज