शाकिब अल हसन की गेंदबाजी पर ECB के बाद BCB ने भी लगाया प्रतिबंध
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को कड़ी सजा दी। शाकिब अल हसन जिन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच सितंबर में भारत के खिलाफ खेला था, वह इन दिनों एक्शन से दूर चल रहे हैं।
शुक्रवार को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाए जाने के बाद बैन कर दिया था। इसके बाद बीसीबी ने भी अपने देश में उनकी गेंदबाजी पर बैन लगाया। अब शाकिब किसी भी टूर्नामेंट में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे।
दरअसल, शाकिब अल हसन काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। वह सरे टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने काउंटी क्रिकेट में सरे की तरफ से समरसेट के खिलाफ खेले मैच की पहली पारी में 12 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में वह शून्य पर आउट हुए। इस मैच में शाकिब ने घातक गेंदबाजी की थी।
उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 9 विकेट लिए थे, लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके बॉलिंग एक्शन को अवैध करार दिया है। उनका एक्शन 15 डिग्री के दायरे को पार करता है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के नियमों के मुताबिक कलाई को 15 डिग्री से ज्यादा नहीं घुमा सकते हैं। इस वजह से बीसीबी ने भी ईसीबी के इस फैसले को सही माना और शाकिब को बांग्लादेश के बाहर किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच और विदेशी टूर्नामेंट में गेंदबाजी से रोक लगाई।
बीसीबी ने कहा कि आईसीसी ने ईसीबी के मूल्यांकन के नतीजों को मान्यता दी है। इस वजह से शाकिब को आईसीसी-मान्यता प्राप्त परीक्षण केंट्र में अपने गेंदबाजी एक्शन का पुनर्मूल्यांकन करवाना होगा। वह अगर इस परीक्षण को पास कर लेते है और ये साबित कर लेते है कि उनके एक्शन में कोई दोष नहीं है, तो ही उसे अंततराष्ट्रीय क्रिकेट और विदेशी लीग में गेंदबाजी करने की अनुमति दी जाएगी।
बता दें कि बैन लगने के बावजूद शाकिब बांग्लादेश में होने वाले घरेलू टूर्नामेंट में गेंदबाजी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बोर्ड ने अनुमति दी है।
ऐसा रहा है शाकिब अल हसन का करियर
अगर बात करें शाकिब अल हसन के करियर की तो बता दें कि उन्होंने 71 टेस्ट मैचों में 4609 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं। शाकिब ने इस फॉर्मेट में 246 विकेट लिए हैं। उनका एक पारी में 36 रन देकर 7 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने 247 वनडे मैच खेलते हुए 7570 रन बनाए और 317 विकेट लिए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप