कांग्रेस के बाद हिंडनबर्ग रिसर्च ने माधवी पुरी पर उठाए सवाल
नई दिल्ली । पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर हमलावर दिख रही है। कांग्रेस पार्टी एक के बाद एक कई आरोप सेबी प्रमुख पर लगा रही हैं। अब हिंडनबर्ग रिसर्च ने फिर सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने पोस्ट लिखकर सवाल उठाया कि माधबी पर हाल ही में कई आरोप लगे हैं। इन आरोपों पर माधबी चुप्पी साधे हुए हैं और कोई सफाई नहीं दी है। ऐसा क्यों है? हिंडनबर्ग का यह बयान कांग्रेस के उन आरोपों के बाद आया है, इसमें बुच और उनके पति पर निजी कंपनियों से अतिरिक्त फंड प्राप्त करने की बात कही गई है।
हिंडनबर्ग ने लिखा, नए आरोप सामने आए हैं कि निजी परामर्श इकाई, जिसका 99 प्रतिशत स्वामित्व सेबी अध्यक्ष बुच के पास है, ने सेबी द्वारा विनियमित कई सूचीबद्ध कंपनियों से भुगतान स्वीकार किया, ऐसा उनके सेबी की पूर्णकालिक सदस्य रहते हुए हुआ। हिंडनबर्ग रिसर्च ने कांग्रेस पार्टी की ओर से लगे आरोपों का हवाला देकर कहा कि इन कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ. रेड्डीज और पिडिलाइट आदि शामिल हैं। हिंडनबर्ग के अनुसार ये आरोप बुच की भारतीय परामर्श इकाई पर लागू होते हैं, हालांकि माधबी की सिंगापुर स्थित परामर्श इकाई के बारे में अभी तक कोई डिटेल नहीं दी गई है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि बुच ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर चुप्पी साधी हुई है और हफ्तों बाद भी सफाई नहीं दी है।
कांग्रेस के आरोप के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा और डॉ रेड्डीज की ओर से बयान आ चुका है। दोनों ने कांग्रेस के आरोपों को भ्रामक बताकर उनका सिरे से खंडन किया है। कांग्रेस इससे पहले सेबी प्रमुख के खिलाफ उनकी पूर्व नियोक्ता आईसीआईसीआई बैंक के द्वारा भुगतान करने में अनियमितता बरतने का भी आरोप लगाया था, जिसका आईसीआईसीआई बैंक ने खंडन किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल