अफगानिस्तान के पास विश्वकप जीतने का अवसर : कैफ
नई दिल्ली । भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने टी20 विश्वकप में अब तक किये प्रदर्शन के लिए उसकी प्रशंसा की है। कैफ के अनुसार वर्तमान हालातों में अफगानिस्तान की टीम टी20 विश्व कप जीतने की दावेदार बनती जा रही है। राशिद की कप्तानी में अफगानिस्तान टीम ने 3 मुकाबले जीतकर सुपर-8 में प्रवेश किया है। कैफ ने एक शो के दौरान कहा कि अफगानिस्तान अच्छी फॉर्म में है और मौजूदा हालातों में उसे हराना कठिन होगा। इसकी एक वजह यह भी है कि उन्होंने वेस्टइंडीज में दो से तीन सप्ताह से अधिक समय बिताया है जिस वजह से उन्हें इस पिच और हालातों का अंदाजा हो गया है। वह बाकी मैचों में भी इसका लाभ उठाने के प्रयास करेंगे।
कैफ ने कहा कि अफगानिस्तान टीम इस समय अच्छी लय में है। उनकी गेंदबाजी फॉर्म में है। फजलहक फारूकी ने 5 विकेट भी लिए हैं और राशिद खान भी फॉर्म में हैं। इसके अलावा अगर दोनों सलामी बल्लेबाजों रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की बात करें तो वे भी शानदार फॉर्म में हैं। अफगानिस्तान इन हालातों में विश्व कप जीत सकती है। वे अपने सभी मैच वेस्टइंडीज में ही खेले हैं। वे अमेरिका गए ही नहीं। वहां 2 या 3 सप्ताह बिताने से उन्हें पता चल जाता है कि किस पिच पर कैसे गेंदबाजी और बल्लेबाजी करनी है। उन्हें हालातों का अंदाजा हो गया है और उनके खिलाड़ी फॉर्म में हैं।
अफगानिस्तान की टीम अपना अंतिम लीग मैच 17 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। अगर वह इसे जीत गयी तो ग्रुप में नंबर एक पर आ जाएगी। टीम के अकप्तान राशिद खान भी अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने पापुआ न्यू गिनी पर जीत के बाद कहा था कि यहां आने से पहले हमारी एक घरेलू प्रतियोगिता थी और सभी फॉर्म में हैं। यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने की खूबसूरती है क्योंकि आप हालातों को जान जाते हैं। उनमें से कुछ ने सेंट लूसिया में खेला है और जानते हैं कि पिच कैसा खेलेगी जिससे दूसरों को भी वे पिच की जानकारी दे देते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम