अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रन से दी मात
टी20 विश्व कप 2024 के 5वें मुकाबले में मंगलवार को अफगानिस्तान ने बड़ी जीत दर्ज की। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगान टीम ने युगांडा को 125 रन से रौंद दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान के अर्धशतक की बदौलत 183 रन बनाए। जवाब में युगांडा टीम 16 ओवर में 58 रन पर ढेर हो गई। इसके साथ ही युगांडा ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। यह टी20 विश्व कप का चौथा सबसे कम टोटल है।
टी20 विश्व कप के लोएस्ट टोटल
टी20 विश्व कप के लोएस्ट टोटल की बात करें तो यह नीदरलैंड के नाम दर्ज है। नीदरलैंड ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 39 रन बनाए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी नीदरलैंड ही है। 2021 में यह टीम श्रीलंका के विरुद्ध 44 रन ही बना सकी थी। इस सूची में तीसरे पायदान पर 2 बार की टी20 विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज है। 2021 में विंडीज टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 55 रन बनाए थे। अब युगांडा भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गई है।
अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रन से दी मात
अफगानिस्तान ने इस मुकाबले पर 125 रन से कब्जा जमाया। इसके साथ ही अफगान टीम टी20 विश्व कप में तीसरे सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। टी20 विश्व कप में सबसे बड़े मार्जिन से जीत की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर श्रीलंका है। लंकाई टीम ने साल 2007 में केन्या को 172 रन से मात दी थी। सूची में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका है। अफगानिस्तान ने 2021 में स्कॉटलैंड को और साउथ अफ्रीका ने 2009 में स्कॉटलैंड को 130-130 रन से पटखनी थी।
फजलहक फारूकी ने किए 5 शिकार
मुकाबले की बात करें तो अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी ने 4 ओवर गेंदबाजी की और मात्र 2.2 की इकॉनमी से सिर्फ 9 रन खर्चकर 5 शिकार किए। वह अफगानिस्तान की ओर से सबसे कम रन देकर 5 विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले राशिद खान ने 2007 में आयरलैंउ के विरुद्ध 3 रन देकर 5 विकेट झटके थे। लिस्ट में तीसरे पर करीम जनत (5/11), चौथे पर समीउल्लाह शिनवारी (5/13), 5वें पर मुजीब उर रहमान (5/20) और छठे पर राशिद खान (5/27) हैं।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प