अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 117 रन से रौंदकर सीरीज की अपने नाम
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला 12 मार्च को यूएई में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 117 रन से रौंदकर वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की। पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान ने 35 रन से मैच जीता था। दूसरे वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द किया गया और आखिरी वनडे मैच में अफगानिस्तान को जीत मिली।
तीसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 236 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 119 रन पर ही ढेर हो गई। मैच में मोहम्मद नबी ने पांच विकेट और डेब्यूटेंट स्पिनर नंगेयालिया खरोटे ने चार विकेट झटके।
अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 117 रन से हराया
दरअसल, अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ तीसर वनडे में पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 62 रन बने, लेकिन 11वें ओवर में बैरी मैकार्थी ने जादरान को आउट किया।
रहमत कुछ खास नहीं कर पाए और महड 4 रन पर पवेलियन लौट गए। गुरबाज ने अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी और मोहम्मद नबी की जोड़ी के बीच 97 रनों की साझेदारी बनी। कप्तान शाहिदी ने 69 रन की पारी खेली और इस तरह से टीम का स्कोर 236 रन तक पहुंचा।
इसके जवाब में आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। आयरलैंड को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा, जहां एंडी 1 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पॉल स्टर्लिंग और कर्टिस कैम्फर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी बनी। स्टर्लिंग के बल्ले से 50 रन और कैम्फर ने 43 रन बनाए।
आयरलैंड का इसके बाद विकेट्स गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। मोहम्मद नबी ने आयरलैंड के बल्लेबाजों को क्रीज पर रुकने नहीं दिया। नबी ने पांच विकेट झटके तो डेब्यूटेंट नंगेयालिया खरोटे को चार सफलता मिली। आयरलैंड की टीम 35 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और यह मैच अफगानिस्तान ने 117 रन से जीत लिया।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा