एडमिरल आर हरि कुमार दक्षिणी नौसेना कमान के विदाई दौरे पर
नई दिल्ली । नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, नौसेना वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष कला हरि कुमार के साथ 3 से 6 अप्रैल तक दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी), कोच्चि में विदाई दौरे पर थे। नौसेना प्रमुख ने इस यात्रा के दौरान, सागारिका सभागार, नौसेना बेस और कनेक्ट विद सीएनएस फोरम पर दक्षिणी नौसेना कमान के अधिकारियों तथा नौसैन्य कर्मियों के साथ बातचीत की। इस बातचीत में विभिन्न इकाइयों सहित दक्षिणी नौसेना कमान इकाइयों के कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान, भारतीय नौसेना के संचालन, प्रशिक्षण, मानव संसाधन विकास, डिजिटलीकरण एवं अन्य बदलाव लाने वाली गतिविधियों के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की गई और विचार-विमर्श के समय उठाई गई चिंताओं का समाधान किया गया। एक अन्य कार्यक्रम में, एडमिरल आर हरि कुमार ने कोच्चि के रक्षा क्षेत्र के असैन्य कर्मियों के साथ भी बातचीत की। नौसेना स्टाफ के प्रमुख ने भारतीय नौसेना के संचालन की उच्च गति को बनाए रखने वाले एक अजेय कार्यबल के रूप में उनकी अमूल्य भूमिका की सराहना की।
नौसेना प्रमुख की उपस्थिति में 05 अप्रैल, 2024 को नौसेना वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष कला हरि कुमार द्वारा एक नए एनडब्ल्यूडब्ल्यूए केंद्र आवास कार्यालय भवन, कॉन्फ्रेंस हॉल और क्लास रूम, योग/कल्याण कक्ष जैसी बहुउद्देश्यीय सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। इसके बाद, एडमिरल आर हरि कुमार द्वारा एक ईसीएचएस आउटरीच संपर्क 3.0 नामक कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। इस पहल के तहत, नौसेना मुख्यालय और दक्षिणी नौसेना कमान के अधिकारियों तथा नौसैन्य कर्मियों की एक टीम 8 दिनों तक केरल के विभिन्न पॉलीक्लिनिकों का दौरा करेगी। इस दौरान, ये दल दूरदराज के स्थानों पर नौसेना के पूर्व कर्मियों और वीरनारियों के साथ संपर्क स्थापित करेगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई