अडानी ने चीनी अरबपति से वापस लिया एशिया के दूसरे सबसे अमीर का ताज
गौतम अडानी ने चीनी अरबपति झोंग शानशान से एशिया के दूसरे सबसे रईस का ताज एक बार फिर वापस ले लिया है। अडानी की दौलत में मंगलवार को आई 2.82 अरब डॉलर की उछाल ने उन्हें ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 3 पायदान ऊपर 22वें पर पहुंचा दिया। अब अडानी के पास 72.8 अरब डॉलर का नेटवर्थ है और झोंग शानशान के पास 72 अरब डॉलर का। बता दें मंगलवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार वापसी देखी गई। इसका असर अडानी के नेटवर्थ पर दिख रहा है।मुकेश अंबानी अभी एशिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। इनकी कुल संपत्ति 92.6 अरब डॉलर है। इस साल सबसे अधिक दौलत 19.5 अरब डॉलर गंवाने वाले अरबपति लैरी एलिसन के बाद मुकेश अंबानी हैं और तीसरे पर अडानी। अंबानी इस साल अबतक 15.1 अरब डॉलर गंवा चुके हैं और अडानी को 11.7 अरब डॉलर की चोट पहुंची है।
दुनिया के टॉप-10 अरबपति
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की दौलत अभी 677 अरब डॉलर है और वह दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं। मस्क की दौलत में इस साल अब तक 57.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।दूसरे नंबर पर लैरी पेज हैं। इन्होंने इस साल 17.1 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़े हैं। इनकी कुल दौलत 286 अरब डॉलर है।जेफ बेजोस को इस साल 12.8 अरब डॉलर का फायदा हुआ है। मंगलवार को इनकी दौलत में 5.75 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और बेजोस दुनिया के अमीरों की लिस्ट में फिर से तीसरे पायदान पर पहुंच गए। इनकी कुल संपत्ति 266 अरब डॉलर है।चौथे नंबर पर सर्गी ब्रिन हैं। इस साल 15.8 अरब डॉलर कमाने वाले ब्रिन के पास कुल 266 अरब डॉलर की संपत्ति है।मार्क जुकरबर्ग 238 अरब डॉलर के साथ 5वें स्थान पर हैं तो लैरी एलिसन 228 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर। एलिसन को मंगलवार को 7.43 अरब डॉलर का बड़ा झटका लगा। बर्नार्ड अर्नाल्ट को इस साल 10.05 अरब डॉलर का झटका लगा है। 197 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ अर्नाल्ट सातवें नंबर पर हैं।स्टीव बाल्मर 168 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ वह 8वें पोजीशन पर हैं। जेनसेन हुआंग 156 अरब डॉलर के साथ 9वें और वॉरेन बफेट 143 अरब डॉलर के साथ 10वें नंबर पर हैं।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान