अडानी एंटरप्राइजेज नए प्रोजेक्स पर 80 हजार करोड़ के निवेश करेगी
मुंबई । देश के प्रमुख कारोबारी गौतम अडानी का अडानी ग्रुप लगातार नए प्रोजेक्ट्स में निवेश को बढ़ा रहा है। अब अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में 80,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है। अडानी एंटरप्राइजेज का बिजनेस रिन्यूएबल एनर्जी से लेकर एयरपोर्ट और डाटा सेंटर्स जैसे सेक्टर में है। कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 के कैपिटल एक्सपेंडिचर का एक बड़ा हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस और एयरपोर्ट्स पर होगा। रिन्यूएबल एनर्जी और एयरपोर्ट सेगमेंट में करीब 50,000 करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय होगा। इस ग्रुप की अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड सोलर मॉड्यूल बनाती है। यह सूर्य के प्रकाश को बिजली और ग्रीन हाइड्रोजन में बदलता है। सौरभ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे की वजह से हम सड़क क्षेत्र में भी 12,000 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। बाकी रकम कारोबारी क्षेत्रों में खर्च की जाएगी। अडानी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक विश्लेषक कॉल में कहा कि कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 के पूंजीगत व्यय का एक बड़ा हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार और हवाई अड्डों पर होगा। उन्होंने कहा कि हम 2024-25 में लगभग 80,000 करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय करने पर विचार कर रहे हैं। इस व्यय का एक बड़ा हिस्सा एएनआईएल और हवाई अड्डा कारोबार में खर्च किया जाएगा। इन क्षेत्रों में लगभग 50,000 करोड़ रुपए खर्च होगा। अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) सौर मॉड्यूल बनाती है जो सूर्य के प्रकाश को बिजली और हरित हाइड्रोजन में परिवर्तित करता है। उन्होंने कहा कि फिर तीसरा हिस्सा सड़कों का होगा। गंगा एक्सप्रेसवे के कारण सड़क क्षेत्र में 12,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। शेष राशि अन्य कारोबार क्षेत्रों पर खर्च किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
स्कूटर सवार को रोका, नियमों का दिया पाठ — बुजुर्ग महिला का सम्मान
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये