विदेशी फंडिंग से अडानी एयरपोर्ट्स का बड़ा प्लान, क्या शेयरों में आएगी बंपर उछाल?
अडानी समूह को लेकर फिर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी कंपनी अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने बताया कि उसने 750 मिलियन डॉलर का फंड हासिल किया है. यह फंड अंतरराष्ट्रीय बैंकों के एक समूह से हासिल की है. इन बैंकों में फर्स्ट अबू धाबी बैंक, बार्कलेज पीएलसी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इस रकम को कंपनी ने बाहरी कमर्शियल बॉरोइंग के जरिए जुटाया है. यह जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी. हालांकि, आज इसके शेयरों में 0.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
इस फंड का इस्तेमाल कहां होगा?
कंपनी इस पैसे का उपयोग अपने मौजूदा कर्ज को चुकाने, हवाईअड्डों की फैसिलिटी बेहतर करने और छह एयरपोर्ट्स अहमदाबाद, लखनऊ, मैंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के विकास में करेगी. इसके साथ ही रिटेल, खाने-पीने, ड्यूटी फ्री शॉप्स और अन्य सर्विस को भी बढ़ावा दिया जाएगा.
कंपनी के CEO अरुण बंसल ने क्या कहा?
अरुण बंसल ने कहा कि दुनिया की बड़ी वित्तीय संस्थाओं का हम पर भरोसा यह दिखाता है कि भारत के एयरपोर्ट सेक्टर में कितनी संभावनाएं हैं. हम टेक्नोलॉजी और स्थायित्व के जरिए ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देने की दिशा में काम कर रहे हैं.
कानूनी सलाहकार कौन थे?
इस डील में इंग्लिश कानून के लिए Latham and Watkins LLP और Linklaters LLP, जबकि भारतीय कानून के लिए Cyril Amarchand Mangaldas और TT&A को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया था.
नई योजनाएं क्या हैं?
अरुण बंसल ने बताया कि कंपनी मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट्स पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाओं के लिए बोली लगाने पर विचार कर रही है. यह कदम ऐसे समय पर सामने आया है जब तुर्की की कंपनी Celebi को भारत सरकार ने सुरक्षा मंजूरी से वंचित कर दिया है.
क्या है फ्यूचर प्लानिंग?
अडानी एयरपोर्ट्स ने पिछले वित्त वर्ष में करीब 94 मिलियन यात्रियों को सेवाएं दीं. अभी इसकी क्षमता 110 मिलियन यात्रियों की है, जिसे 2040 तक 300 मिलियन तक पहुंचाने का टारगेट है. इसके अलावा, कंपनी ने बताया कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसकी पहली फेज में 20 मिलियन यात्रियों की क्षमता होगी और बाद में इसे 90 मिलियन तक बढ़ाया जाएगा.
Adani Enterprises के शेयरों का हाल
4 जून ( 12:56 PM ) बजे तक कंपनी के शेयर 0.018 फीसदी गिरावट के साथ 2,466 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे.
- कंपनी के शेयर अपने एक साल के हाई से 29 फीसदी नीचे हैं.
- बीते एक हफ्ते में शेयर ने 3 फीसदी की गिरावट देखी गई है.
- एक महीने में शेयर में 7.5 फीसदी की तेजी दिखाई है.
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए