बलौदाबाजार वनमण्डल में अवैध शिकारियों पर कार्यवाही
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अवैध शिकार एवं वन्यजीव अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार वनमण्डल के अर्जुनी परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और फरार एक आरोपी की खोज-बीन जारी है।
बलौदाबाजार वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों भूषण प्रसाद पिता रंजीत कोड़ाकू एवं कोमलसाय पिता कार्तिक, ग्राम बिलाड़ी निवासी के पास से 23.620 किलोग्राम ताजा चीतल मांस, एक मोटरसायकल एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने यह मांस ग्राम अर्जुनी निवासी अनिल बरिहा पिता चमार सिंह बरिहा से लेना बताया, जो वर्तमान में फरार है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधन अधिनियम 2022 की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
वनमण्डलाधिकारी गणवीर ने कहा कि वन्यजीवों का अवैध शिकार हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर खतरा है। दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ग्रामीण एवं आमजनों से आग्रह किया है कि वन्यजीव संरक्षण में भागीदारी निभाएं, क्योंकि जंगल और वन्यजीव की सुरक्षा हम सबकी धरोहर हैं।
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से