अभिषेक बच्चन की कोर्ट में एंट्री, व्यक्तित्व अधिकार बचाने की रखी मांग
मुंबई: ऐश्वर्या राय ने दिल्ली हाईकोर्ट में व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की है। उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, तस्वीरों और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा निर्मित अश्लील सामग्री के अनधिकृत उपयोग को रोकने की मांग की। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अब बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता अभिषेक बच्चन ने पब्लिसिटी और व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
अभिषेक बच्चन ने की यह मांग
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से अपनी पब्लिसिटी और व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की मांग की। अभिनेता ने कोर्ट से वेबसाइटों और प्लेटफार्मों को उनकी तस्वीरें, फर्जी वीडियो और फर्जी तरीके से बनाए गए अश्लील कंटेंट के इस्तेमाल को रोकने का आग्रह किया है।
वकील से प्रश्नों का उत्तर देने को कहा गया
न्यायमूर्ति तेजस करिया ने अभिषेक बच्चन के वकील से अदालत द्वारा उठाए गए प्रश्नों का उत्तर देने को कहा और कहा कि मामले की सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी। अभिषेक बच्चन का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता प्रवीण आनंद ने कहा कि प्रतिवादी अभिनेता के एआई-जनरेटेड वीडियो बना रहे हैं और उनके द्वारा हस्ताक्षरित फर्जी तस्वीरें तथा अश्लील सामग्री भी बनाया जा रहा है। अभिषेक बच्चन का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता अमीत नाइक, मधु गडोदिया और ध्रुव आनंद ने भी किया।
ऐश्वर्या राय ने क्या कहा?
बता दें कि एक दिन पहले ही मंगलवार को ऐश्वर्या राय ने दिल्ली हाईकोर्ट में व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की। न्यायमूर्ति तेजस करिया ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि वह प्रतिवादियों को चेतावनी देने वाला एक अंतरिम आदेश पारित कर सकते हैं। ऐश्वर्या की याचिका में कहा गया है कि कई अज्ञात पक्षों सहित प्रतिवादी उनकी सहमति के बिना उनके नाम, छवि, समानता, व्यक्तित्व और आवाज का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिसका उपयोग वे व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। याचिका में दावा किया गया कि प्रतिवादी कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डीपफेक तकनीक का उपयोग कर ऐश्वर्या के चेहरे को अश्लील वीडियो और तस्वीरों में जोड़ रहे हैं, जो उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा
BJP टिकट पर अटकलों पर विराम: अन्नामलाई ने खुद लिया चुनाव न लड़ने का निर्णय
केरल की सियासत गरमाई: राहुल गांधी का लेफ्ट गठबंधन पर तीखा हमला
ईरान ने दिखाया कड़ा रुख: पाकिस्तान की भूमिका खारिज, सैन्य अभियान तेज
रोहित शेट्टी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या बदलने वाले हैं फिल्मी रास्ता?
लव जिहाद आरोपों पर हंगामा: हुबली में लड़की के परिवार पर केस दर्ज
टैबलेट से मिले 121 आपत्तिजनक वीडियो: नासिक में गंभीर अपराध का पर्दाफाश
चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा: अधीर रंजन चौधरी पर हमले से सियासत गरमाई
इलाज के दौरान भिड़े ससुराल और मायके वाले, अस्पताल बना रणक्षेत्र
पश्चिम एशिया संकट पर Kotak Mahindra Bank की रिपोर्ट, असर सीमित रहने की संभावना
चुनावी मंच से गरजे योगी: असम में कांग्रेस और UDF को दी कड़ी चुनौती
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई सुबह की तस्वीर, शूटिंग को लेकर बढ़ी चर्चा
बर्ड फ्लू की आशंका से हड़कंप, 5 अप्रैल को जांच करेगी टीम
बागदा सीट पर रोमांच: सोमा और मधुपर्णा ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला
रणबीर कपूर का खास खुलासा, परिवार के इस सदस्य को भाती है ‘रामायण’
CBSE सिलेबस को लेकर बवाल: तमिलनाडु CM स्टालिन का केंद्र पर बड़ा आरोप
केरल की सत्ता पर संकट के संकेत: 40 सीटों पर मछुआरों का गुस्सा बन सकता है निर्णायक
हाईटेक होगी हेल्थ सिस्टम, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा