अभिनव कश्यप का सनसनीखेज बयान, अरबाज-मलाइका और हेलेन पर किया कमेंट
मुंबई: निर्देशक अभिनव कश्यप खान परिवार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने सलमान खान पर कई आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी थी। अब एक बार फिर उन्होंने खान फैमिली पर टिप्पणी की है। इस बार उन्होंने अरबाज खान पर निशाना साधा है। अभिनव का दावा है कि अरबाज खान इस बात से सहमत नहीं थे कि मलाइका अरोड़ा 'मुन्नी बदनाम' सॉन्ग करें।
बोले- 'मैंने मलाइका को गाने में लेने के लिए बहुत कोशिश की'
अभिनव कश्यप ने बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए कहा, 'वे गाने में मलाइका के प्रदर्शन से असहज थे। उन्हें डर था कि यह अश्लील लगेगा, क्योंकि यह एक रॉन्ची आइटम सॉन्ग था। लेकिन मैंने उन्हें आश्वस्त किया था कि मलाइका अपनी सौतेली सास हेलेन की तरह आइटम सॉन्ग्स में अपनी पहचान बना चुकी हैं। मैंने उन्हें गाने में लेने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन अरबाज खान उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहते थे'।
सलमान खान के साथ पहनावे पर था मतभेद
इससे पहले अभिनव कश्यप ने स्क्रीन के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अरबाज शुरुआत में मलाइका अरोड़ा के इस आइकॉनिक आइटम सॉन्ग को लेकर सहज नहीं थे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी को 'आइटम गर्ल' कहा जाए'। बता दें कि तब तक मलाइका और अरबाज खान का तलाक नहीं हुआ था। यह गाना फिल्म 'दबंग' का है। अभिनव ने यह भी कहा कि अपनी कूल इमेज के बावजूद अरबाज और सलमान एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से आते हैं और मलाइका के सलमान के साथ उनके पहनावे को लेकर मतभेद थे, क्योंकि वे महिलाओं को शालीन कपड़े पहनना पसंद करते थे।
2017 में हुआ था मलाइका-अरबाज का तलाक
अभिनव ने आगे कहा कि मलाइका एक मजबूत और स्वतंत्र महिला हैं, जो अपनी पसंद खुद तय करती हैं। वह गाना करने के लिए राजी हो गईं, लेकिन अरबाज को राजी करने में काफी समय लगा। उन्होंने अरबाज को यकीन दिलाया कि यह एक अच्छा फैमिली डांस नंबर है और यह एक जबर्दस्त हिट साबित हुआ। बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक साल 2017 में हुआ था। मलाइका से तलाक के बाद अरबाज शूरा खान से दूसरी शादी कर चुके हैं। हाल ही में अरबाज और शूरा ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है।
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट