Aamir Khan ने पहलगाम हमले पर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें करीब 26 लोगों को मार दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादियों ने पीड़ितों से उनका धर्म पूछकर मारा था। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था।
कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की चुप्पी ने भी सवाल खड़े किए थे जिसमें से एक आमिर खान भी हैं। अभिनेता ने न ही पहलगाम के बारे में सीधे तौर पर कुछ कहा था और ना ही ऑपरेशन सिंदूर के बारे में। हालांकि, अब उन्होंने इस बारे में अपना पहला रिएक्शन दिया है।
आतंकी हमले को बताया कायरतापूर्ण
आमिर खान ने एक हालिया इंटरव्यू में आतंकी हमले क्रूर और कायरतापूर्ण बताया है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा, "आतंकी हमला क्रूर था। यह आतंकवादियों की कायरता को ही दर्शाता है कि वे हमारे देश में घुसे और आम लोगों पर गोलियां चलाईं। आप या मैं भी वहां हो सकते थे। उन्होंने उनका धर्म पूछा और फिर गोलियां चलाईं। इसका क्या मतलब है?"
अपनी चुप्पी पर दी सफाई
पीके एक्टर ने आगे बताया कि आखिर पहले उन्होंने क्यों इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया। बकौल अभिनेता, "मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं। लोग इन घटनाओं पर तुरंत रिएक्शन देते हैं। यह न सिर्फ हमारे देश पर बल्कि हमारी एकता पर भी हमला था। उन्हें हमारे देश से पहले ही करारा जवाब मिल चुका है।"
आतंकियों को मुसलमान नहीं मानते आमिर
आमिर खान ने आगे बताया कि उन्होंने इस आतंकी हमले के चलते ही सितारे जमीन पर का ट्रेलर कैंसिल कर दिया था। उन्होंने अंदाज अपना अपना का प्रीमियर भी कैंसिल कर दिया था। आगे उन्होंने धर्म पूछकर मारे जाने को लेकर कहा, "कोई भी धर्म आपको लोगों को मारने के लिए नहीं कहता। मैं इन आतंकवादियों को मुसलमान नहीं मानता क्योंकि इस्लाम में लिखा है कि आप किसी भी निर्दोष इंसान को नहीं मार सकते, किसी महिला या बच्चे पर हमला नहीं कर सकते। वे जो कर रहे हैं, उससे वे धर्म के खिलाफ जा रहे हैं।"
आमिर खान ने यह भी कहा कि आतंकी हमले ने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। उन्होंने इतना दुख हुआ था कि वह कई दिनों तक घर से बाहर भी नहीं निकले थे। उन्होंने कहा कि वह अपनी देशभक्ति अपनी फिल्मों के जरिए जाहिर करते हैं।
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ