देवास–सोनकच्छ मार्ग पर चलती यात्री बस में लगी भीषण आग
देवास। इंदौर-भोपाल हाईवे पर नेवरी फाटा टोल के पास मंगलवार को यात्री बस में भीषण आग लग गई। यह बस भोपाल से इंदौर की ओर जा रही थी। इस घटना में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि बस में अचानक धुआं उठने लगा। यात्रियों ने तुरंत चालक को इसकी सूचना दी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सडक़ किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस रीवा से गुजरात के सूरत जा रही थी। शुरुआती आशंका है कि आग पहले डीजल टैंक में लगी, जिसके बाद पीछे से धुआं उठा और फिर पूरी बस में फैल गई। पास से गुजर रहे बाइक सवार ने बस चालक को आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद चालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस में सवार कुछ यात्री ही अपना सामान निकाल पाए। बाकी सभी यात्रियों को सामान बस के साथ जल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद कई यात्री सदमे में हैं और कुछ लोग रोते हुए भी देखे गए। एक यात्री बेहोश हो गया, जिसे पुलिस ने संभाला।
डीजल लीकेज की आशंका
कुछ यात्रियों ने बताया बस में कुछ किमी पहले ही डीजल डलवाया गया था जिससे बाद डीजल लीकेज हो रहा था, आशंका है कि इससे ही आग फैली हो। बस में मप्र, उप्र, गुजरात के यात्री सवार थे। कुछ लोग प्रयागराज क्षेत्र से रीवा पहुंचे थे फिर वहां से सूरत के लिए बस में सवार हुए थे। हादसे के बाद नेवरी फाटा की ओर से देवास की ओर आने वाले मार्ग का यातायात दूसरी ओर डायवर्ट कर दिया गया था।
नजदीक फायर ब्रिगेड नहीं होने से आग बुझाने में लगा समय
घटनास्थल के समीप भौंरासा नगर परिषद में फायर ब्रिगेड नहीं है। ऐसे में सोनकच्छ से फायर ब्रिगेड बुलवाई गई जो करीब 15 किमी से भी अधिक दूर पड़ता है। इसमें समय अधिक लग गया और आग फैलती चली गई, जिससे नुकसान अधिक हुआ। हालांकि गनीमत यह रही कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यात्रियों ने यह भी बताया कि बस में चढऩे-उतरने का एक ही दरवाजा
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा