Kailash Kher के साथ हुआ था दिव्य चमत्कार......
मुंबई। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। यहां कंगना रनौत (Kangana Ranaut), अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, राजपाल यादव सहित लगभग पूरा बी टाउन उमड़ पड़ा था। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने की खुशी इन स्टार्स के चेहरे पर साफ नजर आई।
भारत के कण-कण में राम
कंगना रनौत, अनुपम खेर, लगभग सभी ने श्रीराम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा को देखने और भव्य मंदिर के निर्माण पर खुशी जताई थी। सिंगर कैलाश खेर ने भी प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि श्रीराम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। दैनिक जागरण से बातचीत में कैलाश कहते हैं, ''मेरे प्रभु राम के बिना भारत नहीं, यहां के कण-कण में राम हैं।''
'राम मंदिर पहुंचने पर हुआ दिव्य चमत्कार'
कैलाश ने कहा, ''हमारी तो वर्षों की सभ्यता है, जिसमें राम-राम कहा जाता है। इस युग में 500 वर्षों की प्रतीक्षा खत्म हुई है। श्रीराम को उनका भवन मिला है, इसलिए यह रामनवमी श्रद्धालुओं के लिए खास है। मैं जब अयोध्या पहुंचा, तो वहां पर मेरे साथ एक बड़ा दिव्य चमत्कार हुआ था। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी भीड़ हो गई थी। मुझे और सोनू भाई (सोनू निगम) को लगा कि अब दर्शन नहीं कर पाएंगे।''
'कभी नहीं भूल सकता ये पल'
उन्होंने आगे कहा, ''प्रभु राम का चमत्कार तो देखिए, उन्हें लगा कि उनके बच्चे मिले बिना चले जाएंगे। हम जैसे ही मंदिर से बाहर निकले, सामने स्वयं योगी आदित्यनाथ जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) खड़े थे। उन्होंने पूछा दर्शन हो गए। हमने कहा नहीं हो पाए हैं। उन्होंने अपनी टीम के अफसरों से कहा कि उन्हें फलां गेट से अंदर लेके जाओ। मैं और सोनू भाई प्रभु के सबसे निकट पहुंच गए। यह पल मैं कभी नहीं भूल सकता।''
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई