रामपुरा नगर अब "गड्ढा पर्यटन" का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है यहां सड़कें ढूंढने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि सड़कों पर गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क दिखाई देती है
रामपुरा यदि आपको बिना हवाई जहाज के हवा में उड़ने का अनुभव लेना हो, तो रामपुरा नगर की सड़कों पर एक चक्कर लगा लीजिए। हर गड्ढा आपकी गाड़ी को ऐसी छलांग लगवाता है कि कुछ पल के लिए लगता है मानो धरती से रिश्ता टूट गया हो। यहां के लोग पिछले छह वर्षों से मुफ्त में "एडवेंचर राइड" का आनंद ले रहे हैं।
नगर की हालत ऐसी है कि सड़कें गड्ढों में समा गई हैं और गड्ढे विकास की कहानी सुनाते नजर आते हैं। शायद यही वजह है कि रामपुरा को "गड्ढों का नगर" कहने में अब किसी को संकोच नहीं होता।
गंगा माता शखोद्वार मेले के आध्यात्मिक मैदान पर आयोजित कार्यक्रम मे रामपुरा के सपूत्र उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, पूर्व केंद्रीय श्रम मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया और क्षेत्रीय विधायक श्री माधव मारू की मौजूदगी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर की सड़कों के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। घोषणा हुई, तालियां बजीं, फोटो खिंचे... लेकिन सड़कें आज भी उसी इंतजार में हैं कि शायद कोई बुलडोजर उनका पता पूछता हुआ आ जाए।
अब 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक होने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में कम से कम गड्ढों की भी सुनवाई हो जाए, क्योंकि वर्षों से तो आम जनता की सुनवाई नहीं हुई।
'निष्पक्ष आवाज' मांग करती है कि रामपुरा की सड़कों को केवल घोषणाओं का सहारा न बनाया जाए। जनता अब भाषणों से नहीं, डामर से विकास देखना चाहती है।फिलहाल तो रामपुरा की जनता यही कह रही है—
"जब हर गड्ढा हमें आसमान दिखा ही देता है, तो फिर हवाई सफर का खर्चा क्यों करें?"निष्पक्ष आवाज से तारिका राठौर कि रिपोर्ट मो. 8085637012🖊️🖊️🖊️🖊️
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश
राशिफल 13 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बलरामपुर जिले के 6 हजार 968 परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना
बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम
गिरते पानी में डेब नदी के ऊपर तार बदलने का सफलतापूर्वक कार्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज