महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच की बेटी परिधि भटनागर का चित्तौड़गढ़ में सम्मान, एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने किया सम्मानित
नीमच (मध्यप्रदेश) की बेटी एवं चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) की बहू परिधि भटनागर को राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प" अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) में आयोजित हुआ, जहां जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव (IPS) ने उन्हें प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
नीमच की बेटी और चित्तौड़गढ़ की बहू परिधि भटनागर आज महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त पहचान बन चुकी हैं। वे लगातार महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता, आत्मरक्षा, डिजिटल सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से अनेक महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो रही हैं।
परिधि भटनागर सोशल मीडिया के माध्यम से भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं। वे स्थानीय व्यापारियों, छोटे उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहचान दिलाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर लगातार जनजागरूकता फैला रही हैं। "वोकल फॉर लोकल" की भावना को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अनेक स्थानीय व्यवसायों को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सम्मान समारोह में राजस्थान पुलिस ने उनके सामाजिक कार्यों, महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के प्रयासों की सराहना की। पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व महिलाओं के लिए प्रेरणा बनते हैं तथा महिला सुरक्षा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह सम्मान केवल परिधि भटनागर की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि नीमच (मध्यप्रदेश) और चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) दोनों क्षेत्रों के लिए गर्व का विषय है। उनका सम्मान उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो अपने सपनों को साकार करने के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प रखती हैं।
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश