ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में रामपुरा में भी निकाली तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय ध्वज को अपशिष्ट संग्रह करने वाली गाड़ी (कचरा गाड़ी) में ले जाने के मामले तुल पकड़ा आयोजकों की मानसिकता हुई उजागर
रामपुरा
ऑपरेशन सिंदूर कि सफलता और देश के सैनिकों के सम्मान में रामपुरा नगर में क्षेत्रीय विधायक माधव जी मारु के प्रयास से रामपुरा नगर लालबाग से बस स्टैंड तक भव्य तिरंगायात्रा निकाली गई जिसमें दाऊदी बोहरा समाज का बैंड आकर्षण का केंद्र रहा डीजे ढोल धमाके भी थे इस अवसर पर विधायक जी ने सैनिकों का और सैनिक के परिजन का सम्मान भी किया कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि किसी भी प्रकार की भाषण बाजी का अवसर किसी को भी नहीं दिया। उसके लिए धन्यवाद के पात्र रहे कार्यक्रम आयोजक को सफल बनाने के लिए लगातार 2 दिन से लाउडस्पीकर के जरिए आम जनता को तिरंगा यात्रा में आने के लिए प्रेरित किया जाता रहा फिर भी आयोजक सम्मानजनक भीड़ इकट्ठी नहीं कर पाया नगर पंचायत की सफाई कर्मी महिलाएं एवं दुर्गा वाहिनी से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र की बहनें तिरंगा यात्रा में शामिल हुई लेकिन नगर पंचायत की अध्यक्ष महोदया और एक भी महिला पार्षद महोदया इस यात्रा में शामिल नहीं हुई नगर पंचायत की महिला सफाई कर्मियों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर आन बान और शान का परिचय दिया तिरंगा ध्वज हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है इसके लगाने उतारने और रखने के नियम है भारतीय राष्ट्रीय ध्वज संहिता में स्पष्ट उल्लेख और नियम प्रावधान है लेकिन यहां भारी पुलिस बल और प्रशासन की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज के साथ जो कुछ हुआ वह शर्मनाक है निष्पक्ष आवाज इस संबंध में कुछ लिखने और कहने के बजाय आप के समक्ष सह प्रमाण आप की आंखें खोलने के लिए छायाचित्र प्रस्तुत कर रहा है यह नगर पंचायत की अपशिष्ट संग्रहण वाली गाड़ी है इसमें किस प्रकार राष्ट्रीय ध्वज इकट्ठे किए और फेके यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है अब तिरंगा यात्रा का समापन कैसे हुआ अब आप खुद ही समझ लीजिए वास्तविक रूप से होना ये चाहिए था सभी राष्ट्रीय ध्वज इकट्ठे करने के लिए क्रमश एक-एक व्यक्ति को मंच के पास जाकर आदर पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को रखना था फिर इन्हें सम्मान पूर्वक एक त्रिपाल में बांधकर आदर पूर्वक गाड़ी में ले जाना चाहिए था जो नहीं किया और अपशिष्ट संग्रह करने वाली गाड़ी में राष्ट्रीय ध्वज को ले जाकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया क्या नगर पंचायत कचरा गाड़ी की जगह किसी और गाड़ी का प्रबंध नहीं कर सकती थी क्या कचरा गाड़ी का राष्ट्रीय ध्वज के लिए उपयोग करते समय मुख्य नगर पालिका अधिकारी किसी भी कर्मचारी कोई भी जनप्रतिनिधि पार्षद के ज्ञान तन्तु क्यों नहीं दौड़े निष्पक्ष आवाज से तारिका राठौर कि रिपोर्ट मो 8085637012🖊️🖊️
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले