कहाँ गई 5 करोड़ कि सड़कों की प्रथम किस्त 75लाख रुपए नगर पंचायत झंडा वंदन के दौरान जवाब दे
रामपुरा
2025 के भी माह में स्थानीय लाल तराई मैदान शंकर द्वारा मेला ग्राउंड में आयोजित एक विशाल सम्मेलन में मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रामपुरा नगर के सपूत उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया जिनका प्रारंभिक राजनीतिक जीवन एवं शिक्षस्थली रामपुरा नगर रहा है उनकी उपस्थिति में मनासा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री माधव मारु ने रामपुरा नगर की गडो भरी सड़कों का विस्तार पूर्वक विवरण कर मुख्यमंत्री महोदय से आवश्यक धनराशि प्रदान करने की मांग की थी जिस पर मुख्यमंत्री माननीय मोहन जी यादव ने रामपुरा के सपूत एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया के आग्रह को स्वीकार करते हुए रामपुरा नगर की सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि सड़कों के लिए स्वीकृत की दिनांक 27/6/25 को संयुक्त संचालक वित्त नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पत्र क्रमांक विशेष निधि स.म. 2025/2026 /13093 से 5 करोड़ रुपए की राशि कि प्रथम किस्त 75लाख रूपए स्वीकृत कर नगर पंचायत रामपुरा को प्रदान कर दिए गए स्टेट बैंक ऑफ़ इंदौर की शाखा रामपुरा में नगर पंचायत के खाता क्रमांक 53035249363 सड़कों के निर्माण के लिए 1/7/2025 को राशी जमा हो गई नगर पंचायत के संकल्प क्रमांक 325 दिनांक 4/9/2025 को उक्त राशि से 27 मार्गों के प्रस्ताव की डीपीआर कि स्वीकृति बाबत चर्चा कर संकल्प पारित किया गया इसके पश्चात संबंधित सड़क निर्माण की तकनिकी स्वीकृत 4 करोड़ 99 लाख उन्चास हजार सात सौ बावन 88 रुपए अधीक्षण यत्री महोदय उज्जैन द्वारा 9/6/2026को तकनिकी स्वीकृति प्रदान की गई इस संबंध में निविदा 4/7/26 को जारी की गई लगभग 9 माह पूर्व ही उक्त विशेष निधि की प्रथम किस्त 75लाख रुपए सितंबर 2025 के पूर्व ही बिना सड़क निर्माण किये अन्य कार्यों में व्यय करना बात कर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने 75 लाख की राशि ही हड़प ली इस प्रकार पार्षद और अध्यक्ष पति आम जनता को यह भ्रमित करते रहे कि मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषणा करने के बाद भी सड़कों के लिए राशि नहीं दी जा रही है हम सड़कों का निर्माण कैसे करें यह डिंडोरा समूचे नगर में पीटा गया सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री विधायक सांसद और जन प्रतिनिधियों को बदनाम करने मे भरपूर प्रयास किया गए और जनता को सड़कों की ठोकरे खाने के लिए मजबूर रखा जबकि होना यह चाहिए था 75 लाख रुपए से सड़कों का निर्माण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र राज्य सरकार के समक्ष पेश कर शेष राशि 4करोड 25लाख प्राप्त कर रामपुरा नगर की संपूर्ण सड़कों का निर्माण कर इस नगर में 4 चांद लगा सकते थे अब नगर की जनता और निष्पक्ष आवाज इस प्रमाणिक समाचार के माध्यम से नगर पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से अपेक्षा करती है आने वाले 15 अगस्त को झंडा वंदन के दौरान अपने उद्बोधन में 75 लाख रुपए कहाँ गए इसका स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें क्रमशः समाचार शेष 16 अगस्त को निष्पक्ष आवाज से तारिका राठौर कि रिपोर्ट मो ...8085637012🖊️🖊️🖊️🖊️🖊️
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश