रामपुरा में फूटा आक्रोश आखिर मुख्य आरोपी के चेहरे कब आएंगे सामने सीबीआई जांच की मांग
रामपुरा गरीब परिवार की 14 वर्षीय नाबालिक बेटी को न्याय दिलाने के मामले में संपूर्ण रामपुरा नगर जिसमें सभी समाज वर्ग के लोग घटना के उजागर होने के साथी ही आक्रोशित थे इस कारण आज सभी सामाजिक संगठन राजनीतिक संगठन सर्व समाज ने हजारों कि संख्या में लालबाग में उपस्थित होकर बस स्टैंड तक मौन जुलूस निकाला बस स्टैंड पर स्थापित तिरंगे झंडे के नीचे नगर के नौटंकी बाज तथा कथित नेताओं ने नाबालिक पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में आक्रोश व्यक्त किया पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने उनके मकान ध्वस्त करने तथा दोषियों को फांसी की सजा और फ्रासट्रेक तरीके से प्रकरण चलाकर न्याय करने कि मांग की ज्ञापन सेन समाज रामपुरा सर्व समाज रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस रामपुरा द्वारा दिए गए भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल गुर्जर विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक मरर्चा और आदर्श हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राधेश्याम सारू भाजपा नेता श्री राकेश जैन कांग्रेस नेता श्री सम्राट दीक्षित कांग्रेस नेताजी श्री संदीप सोनी राधेश्याम कमांडर और सेन समाज के वरिष्ठ जन हिम्मत परमार मंगल परमार नगर पालिका अध्यक्ष पति श्री जितेंद्र जागीरदार ने बड़ी शान के साथ फोटो खींचाए और अपनी अपनी बात रखी लेकिन किसी भी वक्ता ने पुलिस की कार्य प्रणाली और वास्तविक अपराधी किस प्रकार बचाव किया गया इस पर प्रकाश नहीं डाला यहां यह उल्लेखनीय है की प्रजापत समाज द्वारा मौन जुलूस निकालकर 22/3/2025 को आरोपी बनाए गए मधुसूदन पिता लक्ष्मी नारायण प्रजापत को निर्दोष फंसाए जाने के संबंध में पीड़िता और बनाए गए आरोपी मधुसूदन का डीएनए टेस्टकरने कराने कि भी मांग प्रजापत समाज द्वारा ज्ञापन में रखी गई थी प्रजापत समाज ने पीड़िता के एक दूर के रिश्तेदार को मुख्य आरोपी को बचाने और मधुसूदन को झूठा फसाने का आरोप और लेन देन कर एक छुट भैया नेता का घटना में फेर बदल करने का भी आरोप भी प्रजापत समाज ने ज्ञापन में लगा है निष्पक्ष आवाज का उद्देश्य वास्तविक तथ्यों से आम जनता को अवगत कराना है कि आखिर क्या खेल हो रहा है और अन्य आरोपियों को पुलिस अब तक सामने क्यों नहीं ला पा रही है जनता में इस बात की उत्सुकता है अन्य आरोपी के चेहरे पुलिस कब सामने लाऐगी हम यहां यह भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं मधुसूदन की पत्नी अनिता अपने पति पर सभी आरोप झूठे बता रही हैं मधुसूदन की पत्नी अनीता ने मीडिया के सामने आशु नामक युवक का नाम सार्वजनिक किया है इधर इस घटना को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करने और वास्तविक तथ्यों को छुपाने के मामले को जिला पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया तथा इस प्रकरण की जांच नीमच अजाक थाने कि इंचार्ज महिला पुलिस अधिकारियों को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है देखते हैं कब तक मामले का खुलासा होगा इधर जनता का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है आखिरत सत्यता क्या है पुलिस कब खुलासा करेगी निष्पक्ष आवाज से तारिका राठौर कि रिपोर्ट मो..8085637012🖊️🖊️
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश