इतिहास का सबसे बड़ा बजट इतिहास का सबसे बड़ा कर्ज आंकड़ों की जादू गिरी की चमक बजट के अनुसार रामपुरा की कनेक्टिविटी बढ़कर लाभ लेने का अवसर बजट से मिला
रामपुरा के गौरव डिप्टी सीएम वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने इतिहास का सबसे बड़ा बजट 4.21 लाख करोड़ का बजट विधानसभा में पेश किया है प्रस्तुत बजट में हालांकि रामपुरा को कुछ नहीं मिला लेकिन रामपुरा के नागरिक जागरूक रहे और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का सदपयोग किया तो वह दिन दूर नहीं की रामपुरा का खोया गौरव वापस लौटाया जा सके बजट में गांव को शहरो से जोड़ने कि कनेक्टिविटी के लिए क्षतिग्रस्त पुलियाओं को बनाने मजरे टोल और पंचायत क्षेत्र को शहरी क्षेत्र से जोड़ने के लिए 100 करोड रुपए का बजट में प्रावधान रखा है इसका लाभ लेते हुए रामपुरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को चाहिए कि कुआं खेड़ा रावतभाटा क्षेत्र को गांधी सागर डैम के पठारक्षेत्र के बैरियर से जोड़ा जाए जिससे रावतभाटा कोटा और कुआं खेड़ा को जोड़ा जाए जिससे रावतभाटा कोटा से रामपुरा की कनेक्टिविटी हो जाएगी इसी प्रकार रामपुरा के इन्टक वेल से बरामा गांव को जोड़ने के लिए एक पुलिया का निर्माण किया जाए और बरामा से खड़ावदा होते हुए गरोठ का रोड़ निर्माण कर दिया जाए तो रामपुरा नगर की कनेक्टिविटी गरोठ शामगढ़ सीतामऊ सुवासड़ा और गरोठ से इंदौर उज्जैन जाने वाले नवीन मार्ग का भी लाभ रामपुरा वासी को मिलेगा 100 करोड़ के बजट में नवीन पुलिया क्षतिग्रस्त पुलिया और नवीन मार्गों का लाभ लेते हुए डिप्टी सीएम वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा का भरपूर लाभ रामपुरा वासी को लेना चाहिए बजट में हरवर्ग को लाभ देने की कोशिश की गई है और नया कोई कर नहीं लगाया गया है और लाड़ली बहनों को पीएम आवास जीवन ज्योति पीएम सुरक्षा बीमा एव अटल पेंशन स्कीम से जोड़ने का जिक्र भी बजट में किया गया है विशेषज्ञों का मानना है यह बीमा और पेंशन भी लाड़ली बहन को मिल रही पेंशन से होगी 30 लाख करोड़ से अधिक एमओयू और निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतारने के लिए 3.250 करोड़ रुपए इंसेंटिव का प्रावधान कर दिया है यह पिछले साल से 551 करोड रुपए ज्यादा है इससे लगभग 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा निष्पक्ष आवाज से तारीका राठौर कि रिपोर्ट मो .8085637012🖊️🖊️
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश