जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन समाधान शिविर
जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन समाधान शिविर
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थित सभागृह में किया जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन समाधान शिविर का आयोजन, सीएम हेल्पलाइन की 44 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण
दिनांक 18.03.2025 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के साथ साथ जनसुनवाई भी आयोजित की गई। सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं और शिकायतों को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान 50 दिवस से पूर्व की 13 सीएम हेल्पलाईन शिकायतें एवं माह फरवरी की 31 सीएम हेल्पलाईन शिकायतें इस प्रकार कुल 44 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाकर शिकायतें बंद करवाई गयी।
पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गयें कि सभी आवेदनों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मुद्दों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जावें।
जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन(भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद सुश्री निकीता सिंह, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान, थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल, थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक भुरालाल भांभर, थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक शिवकुमार यादव, थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिव रघुवंशी, थाना प्रभारी कुकडेंश्वर निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक शब्बी मेव, उनि परमानंद गिरवाल थाना बघाना, उनि भगवत सिंह थाना रतनगढ़, उनि राखी सैंगर महिला थाना सहित बड़ी संख्या में फरियादी/आवेदक उपस्थित रहें। निष्पक्ष आवाज से तारीका राठोर कि रिपोर्ट मो..🖊️🖊️8085637012
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश