हेडिंग्ले की हार के 7 गुनहगार
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट में शुभमन गिल युग की अशुभ शुरुआत हुई। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
मैच में आखिरी दिन तक भारतीय टीम जीत की रेस में बनी हुई थी। हालांकि, जैक क्रॉली और बेन डकेट की बीच हुई ओपनिंग पार्टनरशिप ने भारत को मैच से दूर कर दिया। भारत की हार के 1-2 नहीं पूरे 7 प्लेयर विलेन हैं।
यशस्वी जायसवाल ने छोड़े कैच
पहली पारी में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल फील्ड में बुरी तरह फेल रहे। उन्होंने मुकाबले में कुल 4 कैच छोड़े। इस जीवनदान का इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अच्छी तरह इस्तेमाल किया और बड़ी पारियां खेलीं।
प्रसिद्ध कृष्णा ने लुटाए रन
पहले टेस्ट में कृष्णा ने कुल 5 विकेट लिए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने जमकर रन लुटाए। ऐसे में इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिल गई। कृष्णा ने इंग्लैंड की पहली पारी में 20 ओवर गेंदबाजी की और 6.40 की इकोनमी से 128 रन लुटा दिए। दूसरी पारी में 6.10 की इकोनमी से 15 ओवर में 92 रन खर्च कर दिए।
करुण नायर की वापसी रही फीकी
करीब 8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले करुण नायर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। पहली पारी में तो उनका खाता तक नहीं खुला था। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 54 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली।
जड्डू का जादू नहीं चला
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा गेंद और बल्ले से फीके रहे। उन्होंने पहली पारी में 11 और दूसरी पारी में नाबाद 25 रन बनाए। दोनों पारियों में जडेजा को सिर्फ 1 विकेट ही मिल सका।
नहीं काम आया मियां मैजिक
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने विकेट निकालने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब होते नजर नहीं आए। पहली पारी में सिराज ने 27 ओवर गेंदबाजी की और वह 2 विकेट ही चटका पाए। दूसरी पारी में वह विकेट के लिए तरस गए।
लॉर्ड नहीं कर पाए कमाल
प्लेइंग 11 में शार्दुल ठाकुर को इसलिए तरजीह मिली ताकि वह गेंदबाजी के साथ ही बल्ले से भी योगदान देंगे। हालांकि, कप्तान और कोच की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। शार्दुल ने पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 4 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने दूसरी पारी में 2 विकेट लिए।
साई सुदर्शन का डेब्यू रहा फीका
आईपीएल 2025 में रनों का अंबार लगाकर आ रहे साई सुदर्शन का टेस्ट डेब्यू फीका रहा। पहली पारी में उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और कोई रन नहीं बना सके। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने अच्छी शुरुआत के बाद अपना विकेट गंवा दिया। साई ने 48 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली।
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन