आप सेक्स के बारे में भी बात कर सकते हैं, ट्रंप के इतना कहते ही सभागार हंसी से गूंजा
वाशिंगटन। ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच दुनिया की निगाहें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर टिकी रहती हैं। वह रोज नए-नए दावे करते हैं। शुक्रवार को जब वह पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे तब उन्होंने ऐसा कुछ कहा कि पूरा सभागार में हंसी के ठहाके से गूंज उठा। हालांकि उनके आलोचक इसकी आलोचना कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। इसमें ट्रंप बोल रहे हैं, अब मैं कुछ सवाल लूंगा। आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं। आप सेक्स के बारे में भी मेरे से बात कर सकते हैं। मैं उन नेताओं जैसा नहीं हूं जो सवालों से बचते हैं। ट्रंप के इतना कहते ही सभागार में हंसी गूंज उठी। ट्रंप ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें एक महान शांतिदूत के तौर पर याद किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कई लंबे समय से चले आ रहे संघर्षों को सुलझाने के अपने दावों पर भी जोर दिया।
अपनी विरासत के बारे में पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अच्छा, मैं आपको बताता हूं। मैंने आपको बताया था कि मैंने आठ युद्धों को सुलझाया है। इसका मतलब है कि लाखों-करोड़ों लोगों को बचाया। इनमें से कुछ युद्ध तो बहुत लंबे समय से चल रहे थे। एक 34 साल से, एक 32 साल से, एक 29 साल से और एक 22 साल से। ये बहुत लंबे समय तक चलने वाले युद्ध थे और हर साल इनमें बहुत से लोग मारे जा रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से संघर्ष वाले इलाकों में लोगों की जान बचाने में मदद मिली। उन्होंने कहा मुझे पता है कि यह बात मेरे मुंह से कहना शायद सही न लगे, लेकिन मैं चाहूंगा कि मेरी विरासत एक महान शांतिदूत के तौर पर बने, क्योंकि मेरा सच में यह मानना है कि मैं एक शांतिदूत हूं।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा