किराए के मकान से निकलकर खुद का फ्लैट या घर खरीदना है तो आजमाएं ये आसान से ज्योतिष उपाय
भारत में घर खरीदने की चाह रखने वाले लोग अब पारंपरिक आध्यात्मिक और ज्योतिषीय तरीकों का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं, ताकि घर खरीदने की प्रक्रिया आसान हो सके. इसकी वजह यह है कि घरों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और प्रोजेक्ट्स में देरी आम हो गई है, जिससे घर खरीदना मुश्किल हो गया है. अगर आप इन ज्योतिष उपाय को करते हैं तो आप भी खुद का मकान व फ्लैट खरीदने में सक्ष्म होंगे.
कई लोग नौकरी व कारोबार करने के लिए माता-पिता का घर छोड़कर दूसरे शहर, राज्य या फिर विदेश चले जाते हैं. जहां काफी समय तक किराए पर रहते हैं, लेकिन किराए का मकान कभी अपना घर नहीं बन पाता. हर कोई चाहता है कि उसका अपना घर या फ्लैट हो, जिसे वह घर बना सके, जिसे वह अपना कह सके. कई लोग खुद का मकान या फ्लैट खरीदने की इच्छा को आसानी से पूरा कर लेते हैं लेकिन कुछ लोगों के लिए यह बहुत मुश्किल होता है. ऐसे में अगर आप कुछ आसान से ज्योतिष उपाय कर सकते हैं तो आप भी खुद का मकान या फ्लैट खरीद सकते हैं. ये उपाय ना केवल ग्रहों को शांत करते हैं बल्कि आपके मकान या फ्लैट खरीदने के सपनों को भी पूरा करते हैं. आइए मकान व फ्लैट खरीदने के इन ज्योतिष उपाय के बारे में जानते हैं...
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खुद का मकान या फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और व्रत अवश्य करें. भगवान गणेश की पूजा करने से प्रॉपर्टी डील्स में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं और आप इस दिशा में आगे भी बढ़ सकते हैं. साथ ही गाय, कुत्ते और पक्षियों को खाना खिलाने से बुरा कर्म दूर होता है. खासकर शनिवार के दिन दान करने से शनि के बुरे प्रभाव कम होते हैं.
खुद का मकान या फ्लैट खरीदने के लिए कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होना बहुत जरूरी है. मंगल ग्रह भूमि और संपत्ति के कारक ग्रह हैं इसलिए मंगल ग्रह को भौम पुत्र भी कहा जाता है. मंगल ग्रह का शुभ फल प्राप्त करने के लिए मंगलवार का व्रत रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल मसूर या लाल कपड़ा दान करने की सलाह दी जाती है.
वास्तु के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा संपत्ति और स्थिरता की दिशा मानी जाती है. खुद का मकान या फ्लैट खरीदना है तो हर दिन इस दिशा में दीपक अवश्य जलाएं और ईश्वर से प्रार्थना भी करें. ऐसा करने से मकान व फ्लैट लेने की दिशा में आ रही अड़चन दूर हो जाएगी.
अगर आप किराए के घर पर रहते रहते परेशान हो गए हैं तो आप नीम के पेड़ का एक छोटा सा घर बनवा लें और उसको किसी गरीब बच्चे को दे दें या घर के मंदिर में ही रख दें. ऐसा करने से घर लेने की डील में आ रही परेशानियां दूर होंगी और खुद का मकान तथा फ्लैट खरीदने में सक्ष्म होंगे, जिसे आप अपना कह सकेंगे.
सालों से किराए के मकान में रह रहे हैं और खुद का घर या फ्लैट चाहते हैं तो एक लाल रंग का कपड़े लें और उसमें 6 लौंग, 6 चुटकी कुमकुम, 9 बिंदी और 9 मुट्ठी मिट्टी लेकर एक पोटली बना लें. फिर इस पोटली को मंगलवार के दिन हनुमानजी के चरणों में रख दें और चमेली के तेल का दीपक जलाकर अपने मन की बात कह दें. इसके बाद पोटली को नदी में प्रवाहित कर दें और हाथ जोड़कर प्रार्थना करें. ऐसा करने से खुद का मकान या फ्लैट खरीदने की इच्छा आपकी पूरी होगी.
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान