पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
रायपुर : केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से देश सहित जिले के आवासीय परिवारों को अपनी बिजली स्वयं उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत महासमुंद जिले के 2548 हितग्राही इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। वहीं 7146 नागरिकों ने आवेदन किया है, जिनमें से 6620 हितग्राहियों ने वेंडर का चयन भी कर लिया है।
योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम पर केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपए तथा राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इससे आम नागरिकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही अक्षय ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है। महासमुंद जिले में इस योजना के प्रत्येक नागरिकों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक परिवार इस योजना से जुड़कर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें। उनका कहना है कि आज हम केवल बिजली उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि बिजली उत्पादक और पर्यावरण रक्षक भी बन सकते हैं।
मकान के साथ मन भी रहता है ऊर्जित
इमली भाठा निवासी ऊषा साहू ने बताया कि पीएम मुफ्त सूर्य घर योजना से उन्हें नियमित और सस्ती ऊर्जा मिल रही है। इससे बिजली बिल में काफी कमी आई है और परिवार की आर्थिक बचत भी बढ़ी है।
इसी तरह महासमुंद निवासी यामिनी यदु ने बताया कि इस योजना के माध्यम से सोलर पैनल लगवाने में शासन से सब्सिडी मिली, जिससे खर्च कम हुआ। अब घर में दिनभर बिजली उपलब्ध रहती है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में देने से भी लाभ मिल रहा है। उनका कहना है कि इससे मकान के साथ मन भी ऊर्जित रहता है।
बिजली बिल लगभग शून्य, कटौती की समस्या भी खत्म
कुम्हार पारा महासमुंद निवासी गेंद लाल साहू ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उनके घर की छत पर सोलर पैनल लगने से अब बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। पहले हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, लेकिन अब सौर ऊर्जा से घर की जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं।
वहीं वर्धमान नगर महासमुंद निवासी घनश्याम ध्रुव ने बताया कि सोलर पैनल लगने के बाद बिजली कटौती की समस्या भी समाप्त हो गई है। अब घर में पंखा, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आसानी से चल पाते हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का उपयोग पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है और इससे बिजली की बचत के साथ घर का मासिक खर्च भी कम हुआ है।
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई