इटारसी में हिट एंड रन, कार ने 8 साल की बच्ची को मारी टक्कर, हालत गंभीर
नर्मदापुरम : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गुरुवार दोपहर 12 बजे खेड़ा के स्थानीय चर्च के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पार कर रही बच्ची लगभग 30-40 फीट उछलकर रोड पर जा गिरी. वहीं, तेज रफ्तार कार चालक मौके से फरार हो गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो हैरान करने वाला है.
बच्ची को पहले नर्मदापुरम फिर भोपाल किया रेफर
इस भयानक हादसे में 8 वर्षीय शिवन्या रावत (पिता राजू रावत), निवासी खेड़ा, की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों व परिजनों ने बच्ची को इटारसी के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां बच्ची की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर कर दिया. नर्मदापुरम में भी स्थिति गंभीर रहने पर बच्ची को बेहतर उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भोपाल भेजा गया है.
कई फीट उछली थी बच्ची, कार की रफ्तार थी ज्यादा
गुरुवार को हुई ये घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क पार कर रही होती है, तभी अचानक एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार से उसकी टक्कर हो जाती है. टक्कर लगते ही बच्ची कई फीट उछलकर दूर जा गिरती है और तभी आसपास के लोग उसकी ओर दौड़ते हैं.
मामले में इटारसी थाना प्रभारी केएन रजक ने बताया, '' घायल बालिका को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है. कार चालक की तलाश की जा रही है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है.'' बालिका के पिता मजदूरी का काम करते हैं और फिलहाल पुलिस को परिजनों से वाहन के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है. उधर भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 8 साल की बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है.
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा