वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
उज्जैन: केंद्र सरकार ने हाल ही में दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब देश में राष्ट्रगान की तरह ही राष्ट्रगीत को भी सम्मान दिया जाएगा. जिसके बाद से ही कई राज्यों में इस फैसले को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं. उज्जैन के एक इमाम का केंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर बयान सामने आया है.इमाम का कहना है यह फैसला उचित नहीं है. इमान ने सभी मुस्लिम परिवारों से अनुरोध किया है कि हिन्दू और गैर हिंदुओं के स्कूलों से, जहां ऐसे आदेश थोपे जा रहे है वहां से बच्चों को निकाल लें. बच्चों से भी यही कहेंगे ऐसे स्कूलों से छुट्टी ले लें.
स्कूल चलाते थे इमाम नासिर अली
स्कूली बच्चों को लेकर बयान देने वाले इमाम मुफ्ती सय्यद नासिर अली नदवी उज्जैन शहर के तोपखाना क्षेत्र के निवासी हैं. उन्होंने कहा कि शहर की मदारगेट मस्जिद में बीते 30 सालों से नमाज अदा करवा रहे हैं. खुद का किराए की बिल्डिंग में एक स्कूल चलाते थे. कुछ सालों पहले वहां उर्दू भाषा सिखाते थे अब स्कूल बंद कर दिया है. इमाम का कहना है ये स्पष्ट है कि कोई भी मुसलमान अल्लाह को छोड़कर या अल्लाह के साथ किसी और को शामिल नहीं कर सकता.
'हिन्दू और गैर हिंदुओं के स्कूलों में अपने बच्चों को ना पढ़ाएं'
इमाम मुफ्ती सय्यद नासिर अली नदवी ने कहा "ये मुल्क हिंदुस्तान है, यहां सभी मजहब के सभी बिरादरी के और जात पात के लोग रहते हैं. इसमे कोई खुदा को मानता है तो कोई नहीं. यही इसकी खूबसूरती भी है. यहां सभी को अपने अपने मजहब पर अमल करने की पूरी आजादी है. हुकूमत का ये फैसला कानून के खिलाफ है. वंदे मातरम राष्ट्रगीत में साफ बताया जा रहा है जो हमारी हिंदुस्तान की जमीन है उसकी हम पूजा करते हैं. लिहाजा मुसलमान के लिए ये जरा भी सही नहीं है कि अल्लाह के साथ किसी और को भी अपनी पूजा में शामिल करें." इमाम नासिर अली ने कहा कि "हम सभी मुसलमानों से कहेंगे कि अपने बच्चों को ऐसे स्कूलों से छुट्टी दिलवाएं जहां हिन्दू और गैर मुसलमानों के स्कूलों में बच्चों से कहा जा रहा है राष्ट्रगीत गान कम्पलसरी है. हम बच्चों को भी इस बात की इजाजत नहीं दे सकते कि वो इस्लाम में रहकर किसी और खुदा की तस्लीम करें."
क्या हैं केंद्र के दिशा निर्देश?
केंद्र सरकार ने हाल ही में दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब सरकारी कार्यक्रमों में, स्कूल या अन्य औपचारिक आयोजनों में राष्ट्रगान जन गण मन की तरह अब राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी 6 छंदों का भी गान किया जाएगा. साथ ही राष्ट्रगान के पहले राष्ट्रगीत का गायन अनिवार्य किया गया है. इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य है.
राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को मध्य प्रदेश सरकार करेगी लागू
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगान जन- गण-मन से पहले सभी कार्यालयों और स्कूलों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी 6 छंदों के गायन का निर्णय लिया है. इसके जरिए पूरा देश अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करेगा. मध्य प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के इस निर्णय के साथ खड़ी है और वंदे मातरम गायन के निर्णय को त्वरित रूप से प्रदेश में लागू कर रही है."
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त