Gold Silver Price: वैलेंटाइन डे पर सर्राफा बाजार में दिखी तेजी; चांदी 8000 रुपये महंगी, जानें सोने का अपडेट
Sone Chandi ka Aaj ka Rate: वैलेंटाइंस डे के मौके पर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत करीब 8,110 रुपये उछलकर 2,44,545 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जबकि सोने में 3,266 रुपये की तेजी दर्ज की गई।
घरेलू बाजार में सोने-चांदी का भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर लगभग 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, वहीं मुंबई में यह करीब 1,57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत करीब 2,400 रुपये (लगभग 1.5%) गिरकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। वहीं चांदी की कीमत 13,500 रुपये टूटकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम आ गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल
वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती रही। हाजिर सोना करीब 4,968 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि कॉमेक्स (COMEX) पर सोना लगभग 5,046 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जिसमें करीब 2% की इंट्राडे तेजी दर्ज की गई। इसी तरह चांदी की कीमत भी 3% से अधिक उछलकर लगभग 77.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का असर सुरक्षित निवेश पर पड़ा
जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के अपेक्षा से कम रहने से डॉलर पर दबाव बना और निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोना-चांदी में खरीदारी बढ़ा दी। जनवरी 2026 में अमेरिकी महंगाई दर 2.40% रही, जो बाजार के 2.50% के अनुमान से कम थी, हालांकि यह दिसंबर 2025 की तुलना में 0.30% अधिक है।
सोने-चांदी को लेकर विशेषज्ञों का अनुमान
विश्लेषकों का मानना है कि हालिया गिरावट के बावजूद कीमती धातुओं में लंबी अवधि का बुल रन जारी है। ब्रोकरेज फर्म एमके वेल्थ के अनुसार, अनुकूल वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक स्थितियां, संरचनात्मक मांग और निवेशकों की बदलती प्राथमिकताएं सोना-चांदी को अगले 3-5 वर्षों तक समर्थन दे सकती हैं।जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। विशेषज्ञों ने निवेशकों को सलाह दी है कि पोर्टफोलियो में विविधता बनाए रखने के लिए सोना-चांदी को होल्ड करें और गिरावट के दौरान चरणबद्ध निवेश करें, क्योंकि मौजूदा उतार-चढ़ाव को दीर्घकालिक तेजी के बीच सुधार के रूप में देखा जा रहा है।
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त