Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
आंध्र प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए 3.32 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया। इसमें कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया गया है। राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पय्यावुला केशव ने बताया कि अनुमानित राजस्व व्यय 2.56 लाख करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय करीब 54,000 करोड़ रुपये रखा गया है।वित्त मंत्री के अनुसार, राज्य का अनुमानित राजस्व घाटा करीब 22,000 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 1.11 प्रतिशत) रहने का अनुमान है।वहीं राजकोषीय घाटा लगभग 76,000 करोड़ रुपये (जीएसडीपी का 3.84 प्रतिशत) आंका गया है।
बजट में पिछड़ा वर्ग (BC) घटक के लिए 51,021 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग को 32,308 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।स्वास्थ्य, चिकित्सा व परिवार कल्याण विभाग के लिए 19,306 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग को क्या मिला?
इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के पास मौजूद पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग को लगभग 23,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो ग्रामीण बुनियादी ढांचे और स्थानीय विकास को मजबूत करने पर सरकार के फोकस को दर्शाता है।राज्य को निर्माण के लिए दो वर्ष का समय पर्याप्त नहीं बजट भाषण में केशव ने कहा कि राज्य को पुनर्निर्माण के लिए दो वर्ष का समय पर्याप्त नहीं है, क्योंकि राज्य ने अपने गठन के बाद कई गंभीर चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने 2014 के विभाजन को अतार्किक बताते हुए कहा कि इससे राज्य एक मजबूत राजधानी, विकास के प्रमुख इंजन और राजस्व देने वाले सेवाक्षेत्र से वंचित हो गया। उन्होंने 2019-24 के शासनकाल को नीतिगत ठहराव और वित्तीय लापरवाही का दौर बताते हुए कहा कि इससे राज्य की आर्थिक स्थिति और प्रभावित हुई।वित्त मंत्री ने बजट को केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि पांच करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का एक रोडमैप बताया, जिसमें सामाजिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी गई है।
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त