वैलेंटाइन डे का विरोध तेज, पूरे दिन सड़कों पर डटे रहेंगे संगठन
भोपाल। भोपाल में वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदूवादी संगठनों के विरोध के स्वर तेज हो गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल आज पूरे दिन मैदान में रहेंगे. संस्कृति बचाओ मंच ने शहरभर में 15 निगरानी दस्ते गठित किए हैं. ये टीमें होटल, मॉल और पार्कों पर नजर रखेंगी. बजरंग दल की करीब एक दर्जन टीमें शहर के प्रमुख पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहेंगी. किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि पर सार्वजनिक विरोध दर्ज कराया जाएगा।
हिंदू सगंठनों ने अपनाया कड़ा रुख
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे के विरोध में इस बार भी कड़ा रुख अपनाया है. संगठन ने पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव का विरोध जताते हुए ‘दंड पूजन’ किया और युवाओं को आगाह किया कि प्रेम के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रांत मंत्री राकेश प्रजापति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रेम मर्यादा और सम्मान के साथ व्यक्त किया जाता है, लेकिन पश्चिमी प्रभाव के कारण युवाओं में अनुचित व्यवहार बढ़ रहा है, जिसे भोपाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का विरोध केवल अश्लीलता और अनुचित हरकतों के खिलाफ है, न कि सच्चे प्रेम या पारिवारिक मूल्यों के।
शहर के प्रमुख पार्कों में तैनात रहेंगे बजरंग दल कार्यकर्ता
संगठन ने घोषणा की है कि 14 फरवरी को शहर के प्रमुख पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में राष्ट्रीय बजरंग दल की करीब एक दर्जन टीमें तैनात रहेंगी. यदि कोई जोड़ा सार्वजनिक रूप से अशोभनीय हरकत करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दंड पूजन के दौरान जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुंभकार, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, विकास पटेल, राज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने पाश्चात्य संस्कृति के विरोध में अभियान जारी रखने का संकल्प लिया. संगठन का कहना है कि वैलेंटाइन डे भारतीय परंपराओं से मेल नहीं खाता, इसलिए इसे मातृ-पितृ पूजन दिवस जैसे सांस्कृतिक रूप में मनाया जाना चाहिए. साथ ही पुलिस प्रशासन से भी अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला