मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने शुक्रवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों (11 IAS) के तबादले (transferred) कर प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में कई अहम विभागों के प्रमुख बदले गए हैं।
अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल (Ashok Varnwal) को वन विभाग से हटाकर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा भोपाल गैस त्रासदी विभाग का दायित्व सौंपा गया है। उनके पास पहले से मौजूद पर्यावरण विभाग भी यथावत रहेगा, साथ ही उन्हें खाद्य सुरक्षा आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रमुख सचिव संदीप यादव को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर वन विभाग का प्रमुख बनाया गया है। उन्हें प्रवासी भारतीय विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क विभाग
2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह (Manish Singh) को जनसंपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। वे पूर्व में भी यह दायित्व निभा चुके हैं। उनके पास परिवहन विभाग और जेल विभाग पहले की तरह रहेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।
अब तक जनसंपर्क विभाग संभाल रहे दीपक कुमार सक्सेना को आबकारी आयुक्त, ग्वालियर नियुक्त किया गया है। वहीं अभिजीत अग्रवाल को मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाकर वापस बुलाया गया है।
कृषि विभाग में अहम बदलाव
किसान कल्याण एवं कृषि विभाग से अजय गुप्ता को हटाकर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है। राज्यपाल के अपर सचिव रहे उमाशंकर भार्गव को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही है।
भिंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील दुबे को राज्यपाल का उप सचिव बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की उपसचिव संघमित्रा गौतम को आलीराजपुर जिले का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव
आगर मालवा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नंदा भलावे कुशरे को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का परियोजना संचालक बनाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव कमल सोलंकी को रायसेन जिले का मुख्य कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया गया है।
शाजापुर के अपर कलेक्टर भुरला सिंह सोलंकी को आगर मालवा, छतरपुर के अपर कलेक्टर मिलिंद कुमार नामदेव को खरगोन और बुरहानपुर के अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान को भिंड जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के उपमहाप्रबंधक राकेश शर्मा को मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल का मुख्य महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।
सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी नीतिगत प्राथमिकताओं और विभागीय सुदृढ़ीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर