नक्सलियों की घेराबंदी तेज: 4 महिला समेत 6 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, मुख्यधारा में लौटे
CG Naxal Surrender: सुरक्षा बलों के प्रयास से 4 महिला एवं 2 पुरूष माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण। एरिया कमेटी सदस्य, एलओएस मेबर एवं पार्टी सदस्य ने समाज की मुय धारा में जुड़ने की ली शपथ। जिला नारायणपुर के माड़ डिवीजन एवं अमदेई एरिया कमेटी में सक्रिय थे आत्मसमर्पित माओवादी। इस साल 110 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50 हजार का चेक प्रदान किया गया और नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा।
बिना हथियार के आत्मसमर्पण
नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैप स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर गुरुवार को नवल सिंह कमाण्डेट 135 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, संजय कुमार कमाण्डेट 53वी वाहिनीं आईटीबीपी, राबिनसन गुडिया अति.पुलिस अधीक्षक, अक्षय साबद्रा, सन्नी आलोक तिग्गा, अशोक सिंह, जयदीप अग्रवाल, अनिल चौधरी, अरविंद किशोर खलखो, डॉ. प्रशांत देंवागन, मनोज मण्डावी, अविनाश कंवर, आशीष नेताम, कुलदीप बंजारे, अमृता पैकरा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किये।
1 लाख का इनाम घोषित
आत्मसमर्पित नक्सली में धनाय हलामी पिता नरसिंग उम्र 24 वर्ष जाति गोण्ड निवासी तुषवाल थाना बारसूर जिला बीजापुर जिस पर पांच लाख का ईनाम था। दशमती कोवाची पिता उंगो उम्र 20 वर्ष कोडोली थाना ओरछा जिला नारायणपूर जिसपर एक लाख का ईनाम था। सुकाय उर्फ रोशनी पोयाम पिता भीमा उम्र 20 वर्ष निवासी कंदाडी कस्तुरमेटा थाना कुकडाझोर पर एक लाख का ईनाम था।
चैतराम उसेण्डी उर्फ रूषी पिता दशरू उम्र 28 वर्ष गुजनवाडा पंचायत हिकुल थाना ओरछा जिला नारायणपुर पर एक लाख का ईनाम था। गंगू पोयाम पिता कुमा उम्र 20 वर्ष निवासी कोडोली थाना ओरछा जिला नारायणपुर पर एक लाख का ईनाम था एवं शारी उर्फ गागरी कोवाची पिता पूरोन उम्र 20 वर्ष निवासी गट्टाकाल/किसकाल थाना कोहकामेटा जिला नारायणपूर पर भी 1 लाख का ईनाम घोषित था।
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन