6 लाख की सर्जरी, नेनशु बना नमन और फिर हुई शादी
अशोकनगर। अशोकनगर के पिपरई नगर से एक अलग और दिलचस्प कहानी सामने आई है, जहां एक लड़की ने करीब 6 लाख रुपये खर्च कर अपना जेंडर चेंज करवा कर अब लड़के के रूप में बन गई है, यानी अब वह लड़की से पूरी तरह लड़का बन चुका है।
लड़की से लड़का बनी 25 वर्षीय नेनशु
दरअसल, यह पूरा वाकया पिपरई के बरखेड़ा गांव का है, जहां रहने वाली 25 वर्षीय नेनशु नाम की लड़की पैदा तो लड़की के रूप में हुई थी, लेकिन बचपन से ही उसका व्यवहार लड़कों की तरह रहा. मगर वह कभी अपनी इच्छाओं का इजहार अपने परिवारजनों से नहीं कर पाई.घर से पढ़ाई करने के लिए वह करीब तीन साल पहले इंदौर गई थी, जहां सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती असम की रहने वाली अनिता राजवर से हुई. दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी और फिर दोनों में प्रेम हो गया, जिसके बाद दोनों ने शादी कर के एक साथ रहने का फैसला कर लिया।
नेनशु ने लिया जेंडर परिवर्तन
इसके बाद नेनशु के लड़का बनने का सिलसिला शुरू हुआ. नेनशु ने अपना जेंडर परिवर्तन करवाने का निर्णय लिया और इसके लिए वह इंदौर से दिल्ली के एक अस्पताल पहुंच गई. वहां उसने जेंडर चेंज करवाने को लेकर डॉक्टरों से बात की और खर्च के बारे में जानकारी ली. डॉक्टरों ने इस पूरी प्रक्रिया में करीब 6 लाख रुपये खर्च होने की बात कही।
नौकरी करके जुटाएं पैसे
मगर इतनी बड़ी रकम उनके पास नहीं थी, जिसके बिना जेंडर चेंज करवा पाना शायद मुमकिन नहीं था. घर वालों को इसकी कोई खबर नहीं थी, उन्हें तो यही लगता था कि उनकी बेटी पढ़ाई कर रही है. ऐसे में नेनशु का साथ देने वाली अनिता ने फैसला किया कि वे दोनों मिलकर नौकरी करेंगी. तीन साल में दिन-रात मेहनत कर दोनों ने 6 लाख रुपये एकत्रित कर लिए. जैसे ही पैसे पूरे हुए, दोनों अस्पताल पहुंचे और जेंडर चेंज की सर्जरी शुरू करवाई. इस प्रक्रिया में तीन सर्जरियां हुईं और लगभग 5 महीने का समय भी लगा. इस पूरी प्रक्रिया पर 6 लाख से अधिक का खर्च आया. सर्जरी के बाद नेनशु ने अपना नाम बदलकर नमन रख लिया और वह अपने घर वापस आ गया।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा